फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fake inspector arrested for demanding money in the name of ending the case

Muzaffarnagar News: मुकदमा खत्म करने के नाम पर रुपये मांगने वाला फर्जी दरोगा गिरफ्तार

Tue, 23 May 2023 01:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 23 May 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Fake inspector arrested for demanding money in the name of ending the case
नई मंडी पुलिस की गिरफ्त में  दरोगा बनकर  फर्जीवाडा करने  का आरोपी।
मुजफ्फरनगर में मुकदमा खत्म करने के नाम पर रुपये मांगने वाले फर्जी दरोगा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने नई मंडी थाना क्षेत्र के एक मामले में वादिया के भाई को छुड़ाने और मुकदमा खत्म करने के नाम पर तीस हजार रुपये की मांग की थी। शक होने पर परिवार ने पुलिस से शिकायत की थी।
विज्ञापन


पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत ने पत्रकारों को बताया कि नई मंडी क्षेत्र के जिस मामले की विवेचना सीओ हिमांशु गौरव कर रहे थे, उसी मामले में आरोपी फर्जी दरोगा बनकर उगाही करने का प्रयास कर रहा था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कूकड़ा के शिवनगर निवासी सोनिया के भाई रोहित ने पांच मई को एक लड़की से प्रेम विवाह किया था। जिसके चलते लड़की के परिजनों ने रोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले की जांच सीओ मंडी हिमांशु गौरव कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि विजय नाम का युवक 19 मई को क्राइम ब्रांच में दरोगा बताकर सोनिया के घर पहुंचा और रोहित को छुड़ाने और मुकदमा खत्म कराने के नाम पर उनसे तीस हजार रुपये मांगे। यही नहीं मौके से दो हजार रुपये लेकर चला गया और बाकी रकम बाद में लेने की बात कही। 21 मई की शाम वह फिर से सोनिया के घर पहुंच गया। जब खुद को पुलिसकर्मी बता रहे युवक से उसके थाने के बारे में पूछा गया तो वह घबरा गया और भागने लगा। जिसे परिजनों ने पकड़कर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।


एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी तितावी थाना क्षेत्र के ढिंढावली गांव का रहने वाला विजय कुमार है। फिलहाल आरोपी बचन सिंह कॉलोनी में रह रहा था। इसके कब्जे में पुलिस वाला मास्क, दो आधार कार्ड, पर्स आदि बरामद हुआ। आरोपी ने अभी ज्यादा कुछ बताया नहीं है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed