फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fake cement caught in Budhana and Jaula

Muzaffarnagar News: बुढ़ाना और जौला में पकड़ा गया नकली सीमेंट

Thu, 15 Jun 2023 08:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 08:13 PM IST
विज्ञापन
Fake cement caught in Budhana and Jaula
225 बैग बरामद, दो दुकानदार हिरासत में लिए गए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी के अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ कस्बे और गांव जौला में तीन दुकानाें पर छापा मारा। टीम ने तीनों दुकानों से 225 नकली अल्ट्राटेक सीमेंट के बैग बरामद किए। पुलिस ने दो दुकानदारों को हिरासत में लिया।
अल्ट्राटेक कंपनी के अधिकारियों को बुढ़ाना में कई दुकानों पर उनकी कंपनी के नाम से नकली सीमेंट बेचने की सूचना मिली थी। कंपनी के पदाधिकारी संजय शर्मा ने पुलिस को सूचना दी। एसएसपी के निर्देश पर बुढ़ाना पुलिस ने कंपनी के अधिकारियों के साथ कस्बा और गांव जौला में तीन दुकानों पर छापा मारा। संजय शर्मा ने बताया कि बुढ़ाना कस्बे की दो और जौला गांव की एक दुकान पर छापा मारकर 225 नकली बैग अल्ट्राटेक कंपनी के बरामद किए गए है। दुकानदार इस्तकार निवासी जौला और सावेज निवासी बुढ़ाना को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि सीमेंट कम्पनी के अधिकारी संजय शर्मा की तहरीर पर अपराध पंजीकृत कर लिया है। हिरासत में लिए गए दुकानदारों से पूछताछ की जा रही है। इस मौके पर कम्पनी के अधिकारी सुदर्शन भी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed