फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fake Aadhaar cards are being prepared to save toll

Muzaffarnagar News: टोल बचाने के लिए तैयार कराए जा रहे फर्जी आधार कार्ड

Tue, 08 Aug 2023 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Fake Aadhaar cards are being prepared to save toll
रोहना टोल पर वाहन चालको से जब्त किए गए फर्जी आईडी कार्ड दिखाते कर्मचारी। स्रोत-- संवाद
500 से अधिक फर्जी आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और भाकियू के कार्ड जब्त
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रोहाना कलां (मुजफ्फरनगर)। फर्जी पहचान पत्र के जरिए बिना शुल्क दिए टोल पार किया जा रहा है। टोल प्रबंधन ने तीन दिन में ही 500 से अधिक फर्जी आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और भाकियू के कार्ड जब्त किए हैं। वाहन चालक गलत आईडी दिखा रहे हैं।
टोल प्लाजा के मैनेजर विक्रम चौहान ने बताया कि रोजाना 200 के करीब वाहन चालक फर्जी आधार कार्ड दिखाकर खुद को स्थानीय निवासी बताते हुए बिना पैसे दिए ही टोल पार करने की कोशिश करते हैं। जब पूछताछ की जाती है तो आधार कार्ड से संबंधित कुछ भी जानकारी सही नहीं बता पाते हैं। उन्होंने कहा कि वह सभी आधार कार्ड और वाहन नंबर के साथ सूची तैयार कर रहे हैं। यह सूची जिलाधिकारी को सौंपेंगे, जिनकी पूरी जांच कराने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




स्कैन कर बनाए जा रहे हैं फर्जी आधार कार्ड

रोहन टोल प्लाजा के मैनेजर विक्रम चौहान ने कहा कि उन्हें अंदेशा है कि आसपास के क्षेत्र में ही फर्जी आधार कार्ड बनाने का धंधा किया जा रहा है। ग्रामीणों के आधार कार्ड को स्कैन कर दूसरे फोटो लगाकर फर्जी आधार कार्ड तैयार किए जा रहे हैं। अधिकांश वाहन जिले से बाहर के नंबर के होते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed