फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Factories are increasing pollution by leaving contaminated water in the river

दूषित पानी नदी में छोड़कर फैक्टरियां बढ़ा रहीं हैं प्रदूषण

Wed, 04 Aug 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Factories are increasing pollution by leaving contaminated water in the river
दूषित पानी नदी में छोड़कर फैक्टरियां बढ़ा रहीं हैं प्रदूषण
विज्ञापन

छपार/रोहाना (मुजफ्फरनगर)। दिल्ली-दून हाईवे स्थित छपार टोल प्लाजा पर भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना लगातार 72वें दिन भी जारी रहा। वक्ताओं ने नदी-नालों में केमिकल युक्त पानी छोड़कर प्रदूषण बढ़ाने पर आक्रोश जताते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके साथ ही किसानों के खिलाफ पराली जलाने पर मुकदमे दर्ज करने के मामलों के विरोध में आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी गई।
कृषि कानूनों के विरोध में छपार टोल प्लाजा पर चल रहे भाकियू के धरने को संबोधित करते हुए मांगेराम त्यागी ने कहा कि एक ओर पराली खेत में जलाने पर किसानों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए जाते हैं, जबकि दूसरी ओर नदी-नालों में केमिकल युक्त पानी छोड़ने वाली फैक्टरियों के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं होती। यह प्रदूषित पानी गांव-देहात के नल-हैंडपंपों में पहुंचकर बीमारियों को जन्म दे रहा है, जो फैक्टरी मालिकों की प्रशासनिक अफसरों के साथ साठगांठ से हो रहा है। भाकियू वक्ता ने फैक्टरियों में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट न लगाए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर गोविंद शर्मा, ललित त्यागी , मोनू प्रधान, राजा गुर्जर, शशि, बबलू, बिट्टू, महक सिंह और अंशुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, रोहाना टोल प्लाजा पर दिए जा रहे धरने को संबोधित करते हुए भाकियू वक्ता कुशलवीर सिंह ने कहा कि बैंकों में किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। बैंकों में स्टाफ पूरा नहीं होने से किसानों को अपना काम कराने के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जिले के अफसर इस समस्या का समाधान कराएं, अन्यथा आंदोलन किया जाएगा। अंकित, मनीष राणा, जयदेव राणा, नितिन त्यागी, अनिल त्यागी, नरेंद्र सैनी, प्रयास त्यागी, संदीप त्यागी, सुबोध शर्मा, मोहसिन व अकरम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed