फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Extortion sought on phone from female doctor

महिला चिकित्सक से फोन पर मांगी रंगदारी

Mon, 21 Mar 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Extortion sought on phone from female doctor
मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र में एक महिला चिकित्सक को फोन पर धमकी देकर रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोपी चिकित्सक को पिछले कई माह से लगातार प्रताड़ित कर रहा है। सोमवार को नई मंडी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। धमकी के बाद से महिला चिकित्सक का परिवार दहशत में है।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में महिला चिकित्सक और उनके चिकित्सक पति ने क्लीनिक चलाते हैं। महिला चिकित्सक के पति लगभग डेढ़ साल पहले कोरोना संक्रमित हो गए थे, इसी दौरान एक युवक ने कहीं से नंबर प्राप्त कर कॉल करना शुरू कर दिया। उस समय तो इसे किसी शरारती युवक की शरारत समझा गया और महिला चिकित्सक ने इस बारे में पति के अलावा किसी से कोई जिक्र नहीं किया। इसके कुछ दिनों बाद वह धमकी देने लगा कि चिकित्सक का क्लीनिक खूब अच्छा चल रहा है और खूब कमाई भी हो रही है। कमाई में उनका भी हिस्सा बनता है, इसलिए उन्हें भी पैसे दिए जाए। इसके बाद वह आए दिन काल करने लगा। बताया गया कि आरोपी युवक नंबर बदलकर काल करता है। तीन दिन पहले रात में फिर से काल की।
विज्ञापन

इस बार पीड़ित चिकित्सक को धमकी भी दी गई। जिससे उनका पूरा परिवार भयभीत हो गया। पीड़ित दंपती ने इस बारे में नई मंडी कोतवाली में तहरीर दी। सीओ नई मंडी हिमांशु गौरव का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed