{"_id":"5e10dd398ebc3e87943c1df0","slug":"expressed-displeasure-at-not-being-called-in-bjp-meeting-muzaffarnagar-news-mrt4621335170","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की बैठक में नहीं बुलाए जाने पर नाराजगी जताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की बैठक में नहीं बुलाए जाने पर नाराजगी जताई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा की बैठक में नहीं बुलाए जाने पर नाराजगी जताई
पुरकाजी। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की बैठक में कई कार्यकर्ताओं को नहीं बुलाए जाने पर असंतोष व्याप्त हो गया।
भाजपा पुरकाजी मंडल महामंत्री पद पर दो लोगों की नियुक्ति होनी है। इस मसले पर निर्णय लेने को लेकर शनिवार को जनपद सहारनपुर से भाजपा के वरिष्ठ नेता तेजकुमार क्वात्रा यहां बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में चर्चा की। मंडल अध्यक्ष मनोज जोधा के साथ गांव फलौदा से बैठक से वे लौट रहे थे। गांव फलौदा के बीजेपी कार्यकर्ताओं ने रास्ते में उन्हें रोककर उन पर मीटिंग में नही बुलाने का आरोप लगाकर अपना विरोध प्रकट किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि संगठन द्वारा जानबूझकर कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की गई तो मामले की शिकायत पार्टी संगठन से की जाएगी। इस संबंध में तेजकुमार क्वात्रा का कहना है कि पार्टी संगठन की मीटिंग थी, कुछ लोग नहीं आ पाए थे जिन्होंने मिलकर अपना पक्ष रखा था। पार्टी में किसी भी कार्यकर्ता की उपेक्षा नहीं कि जाएगी। विरोध प्रकट करने वालों में सुशील त्यागी, अमरीश त्यागी, उमेश त्यागी, रजनीश त्यागी आदि मौजूद रहे।