फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Explosion in meter box of sugar mill, scorching youth

शुगर मिल के मीटर बॉक्स में विस्फोट, युवक झुलसा

Mon, 18 Nov 2019 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Explosion in meter box of sugar mill, scorching youth
मुजफ्फरनगर। तितावी शुगर मिल में काम करते हुए विद्युत मीटर बॉक्स में विस्फोट होने से युवक झुलस गया। युवक को पीएचसी ले जाया गया, वहां से उसे गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

तितावी थाना क्षेत्र के गांव अलीपुर खुर्द निवासी विकास (23) पुत्र जमनादास तितावी शुगर मिल में वेल्डिंग ऑपरेटर की नौकरी करता है। रविवार सुबह विकास वेल्डिंग मशीन के कनेक्शन विद्युत मीटर बॉक्स से जोड़ रहा था। उसी समय अचानक मीटर बॉक्स में शॉर्ट सर्किट होने से विस्फोट हो गया, जिससे विकास उसकी चपेट में झुलस गया। उसको तत्काल पीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे पहले जिला अस्पताल और फिर मेरठ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। विकास के भाई प्रदीप ने बताया कि फिलहाल विकास की हालत गंभीर बनी हुई है। उपचार कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed