फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Exercise to make temporary tehsil in Purakaji

पुरकाजी में अस्थायी तहसील बनाने की कवायद

Sun, 21 Mar 2021 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Exercise to make temporary tehsil in Purakaji
पुरकाजी में अस्थायी तहसील बनाने की कवायद
विज्ञापन

छपार (मुजफ्फरनगर)। पुरकाजी में अस्थायी तहसील बनाने की कवायद प्रारंभ हो गई है। अस्थायी तहसील बनने के बाद पुरकाजी ब्लॉक के 95 गांवों के ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी। पुरकाजी को अस्थायी तौर पर तहसील बनाने के लिए विधायक प्रमोद उटवाल काफी समय से प्रयासरत हैं। इसी के मद्देनजर एसडीएम और तहसीलदार सदर ने रविवार को गांव बरला स्थित सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन का जायजा लिया।

भाजपा विधायक प्रमोद उटवाल ने पुरकाजी को तहसील का दर्जा दिलाने के लिए विधानसभा में प्रस्ताव रखा था। विधायक ने बताया कि शासन ने काफी विचार-विमर्श के बाद पुरकाजी को फिलहाल अस्थायी तौर पर तहसील बनाने की मंजूरी दे दी है। अब तहसील भवन की स्थापना के लिए जगह का निर्धारण किया जाना है। इसी क्रम में रविवार को गांव बरला स्थित सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन का जायजा लिया गया। एसडीएम सदर दीपक कुुमार व तहसीलदार सदर जयेंद्र सिंह रविवार को विधायक प्रमोद उटवाल के साथ हाईवे पर बरला में स्थित सिंचाई विभाग के भवन का निरीक्षण किया। एसडीएम सदर ने बताया कि तहसील भवन बनाने के लिए सिंचाई विभाग का भवन उपयुक्त है। अब इस संबंध में शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा, जहां से मंजूरी मिलने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। वहीं, विधायक प्रमोद उंटवाल ने कहा कि पुरकाजी ब्लाक में कुल 95 गांव हैं, जबकि कुछ अन्य गांवों सिसौना, बागोवाली, रामपुर, मेदपुर, परेई, बढेड़ी, रेई और बिजोपुरा को भी नवगठित होने वाली पुरकाजी अस्थायी तहसील में शामिल किया जा सकता है। तहसील बनने के बाद इन सभी गांवों के ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी और उन्हें छोटे-छोटे काम के लिए जिला मुख्यालय के चक्कर काटने नहीं पड़ेंगे। इस दौरान भाजपा के बरला मंडल अध्यक्ष पवन त्यागी, विमल त्यागी, सतीश और जोगेंद्र गुर्जर आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed