{"_id":"58a5f7034f1c1bd257d84da8","slug":"evm-safety","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था देखी, डीएम और एसएसपी कूकड़ा मंडी पहुंचे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था देखी, डीएम और एसएसपी कूकड़ा मंडी पहुंचे
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 17 Feb 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
अधिकारियों को निर्देश देेते डीएम, एसएसपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम दिनेश कुमार सिंह और एसएसपी बबलू कुमार ने कूकड़ा मंडी परिसर में ईवीएम की सुरक्षा का जायजा लिया। उन्होंने यहां बनाए गए स्ट्रांग रूमों, कैमरों और ईवीएम की सुरक्षा में लगाई गई फोर्स का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान पुरकाजी सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रमोद ऊंटवाल भी मौजूद रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था का प्रतिदिन निरीक्षण किया जाएगा।
प्रत्याशी सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर सकते हैं। डीएम और एसएसपी ने कंट्रोल रूम में स्थापित कैमरों की लाइव रिकार्डिंग का निरीक्षण करते हुए ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। डीएम ने बताया कि ईवीएम, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में 19 कैमरे लगाए गए हैं, जो 24 घंटे रिकार्डिंग कर रहे हैं। यहां पैरामिलिट्री फोर्स भी तैनात है, जो कि निगरानी एवं सुरक्षा कर रही है। निरीक्षण के समय एडीएम वित्त सुनील कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।