फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Everyone should work together for the progress of the country: Khalilur Rahman

सभी लोग देश की तरक्की के लिए मिलजुल कर कार्य करें: खलीलुर्रहमान

Sun, 23 Apr 2023 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Apr 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Everyone should work together for the progress of the country: Khalilur Rahman
ईद की नमाज के बाद तकरीर में मुसलमानों को दिया संदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। ईदगाह पर नमाज के तकरीर करते हुए मुफ्ति खलीलुर्रहमान ने कहा कि हिंदुस्तान के सभी लोगों को मिलजुल देश की तरक्की के लिए कार्य करना चाहिए। देश के कानून का पालन करें।

मदरसा मुरादिया के मोहतमीम मुफ्ति खलीलुर्रहमान ने तकरीर में कहा कि हम जिस देश में रहते हैं, उसके कानून का पालन करना हमारे लिए जरूरी है। हिंदुस्तान के सभी लोग धर्म-जाति से ऊपर उठकर मिलजुल कर देश की मजबूती के लिए काम करें। देश की तरक्की हम सबकी तरक्की है। उन्होंने समाज के लोगों को संदेश देते हुए कहा कि हम लोगों को पाक रहना चाहिए। इस्लाम में सफाई इंसान का आधा ईमान है। घरों के अंदर और आस-पास सफाई का ध्यान रखें। हमें अपने बड़ों का सम्मान करना चाहिए। अपने से छोटों से प्यार से पेश आना चाहिए। तहजीब हमारी पहचान होनी चाहिए। तकरीर के बाद उन्होंने मुल्क में अमन चैन और भाईचारे के लिए दुआ कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed