फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Even without the existence of NRC, opposition is spreading confusion: Balyan

एनआरसी का वजूद भी नहीं, विपक्ष फैला रहा भ्रम: बालियान

Thu, 09 Jan 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Even without the existence of NRC, opposition is spreading confusion: Balyan
सीएए व एनआरसी पर लोगों को जागरूक करते पूर्व सहकारिता मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता सुधीर कुमार बालि? - फोटो : DEVBAND
एनआरसी का वजूद भी नहीं, विपक्ष फैला रहा भ्रम: बालियान
विज्ञापन

देवबंद(सहारनपुर)। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सहकारिता मंत्री सुधीर कुमार बालियान ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून देश के प्रत्येक नागरिक के हित में है। इससे किसी का भी अहित होने वाला नहीं है। विपक्षी दल सीएए और एनआरसी को लेकर लोगों में भ्रम फैला रहे हैं।

नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी को लेकर विपक्षियों द्वारा फैलाई जा रही भ्रांतियों को दूर करने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को देवबंद पहुंचे वरिष्ठ भाजपा नेता सुधीर कुमार बालियान ने मोहल्ला मटकोटा में कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की। उन्होंने कहा कि एनआरसी का अभी कोई वजूद भी नहीं है और विपक्षी दल लोगों को भ्रमित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। जो बेहद अफसोस की बात है। उन्होंने कहा कि जो लोग विदेशों से प्रताड़ित होकर भारत में आकर रह रहे हैं उनकों नागरिकता देने के लिए सेक्शन 6 विकल्प है। सीएए नागरिकता देने वाला कानून है न कि किसी की नागरिकता छीनने वाला है। उन्होंने कहा कि 11 जनवरी को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सहारनपुर स्थित गांधी पार्क में कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। जिसके लिए संपर्क अभियान शुरू किया गया है। इस मौके पर भाजपा नगराध्यक्ष विपिन गर्ग, शिवराज रोड, विनोद गुप्ता, जनेश्वर सैनी, विनय कुच्छल, अमित सिंघल, सुरेंद्र सिंघल, गौरव सिंघल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed