फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Even in the holidays did not rest, employees completed the work

Muzaffarnagar News: छुट्टी में भी नहीं किया आराम, कर्मचारियों ने पूरे किए काम

Fri, 31 Mar 2023 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Even in the holidays did not rest, employees completed the work
वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर  एवं छुट्टी के चलते प्रोबेशन विभाग में कार्य करते कर्मचारी।
नगरपालिका में जल-गृह कर हुआ जमा, बाकी दफ्तर बंद
विज्ञापन

विकास भवन में भी कई दफ्तर खुले, एकाउंट से जुड़े कर्मचारी रहे मौजूद

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। वित्तीय वर्ष के आखिरी दिनों में कर्मचारी फाइलों के निस्तारण में लगे हुए हैं। रामनवमी की छुट्टी पर भी सरकारी कार्यालय गुलजार नजर आए। रामनवमी के दिन भी दफ्तर खुले। अधिकतम दफ्तरों में लेखा विभाग से जुड़े कर्मचारी ही मौजूद रहे।

पालिका में जमा हुआ गृह एवं जलकर
नगर पालिका परिषद कार्यालय में गृह एवं जलकर जमा हुआ। कार्यालय खुला रहा और कर्मचारी अपना काम करते दिखाई दिए। ईओ नगर पालिका हेमराज सिंह भी एक कमरे में बैठकर कार्य पूरा कराते हुए मिले। हालांकि पालिका के अन्य कार्यालय अवकाश के चलते बंद रहे।
विज्ञापन


बीएसएस दफ्तर भी खुला रहा
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का कार्यालय छुट्टी के दिन भी खुला रहा। बीएसए मौजूद रहे। दफ्तर में लेखा विभाग के कर्मचारी अपने कार्य करते हुए नजर आए।

गन्ना विभाग में बैठे मिले कर्मचारी
रामनवमी के छुट्टी के कारण वैसे तो दफ्तर बंद रहा, लेकिन कार्यालय में एक अधिकारी और एक लिपिक मौजूद रहे। 31 मार्च से संबंधित कार्यों को निपटाया गया। लिपिक तनवीर आलम ने बताया कि विभाग के जो कार्य रुके हैं उन्हें पूरा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास भवन में कई दफ्तर खुले
विकास भवन प्रतिदिन की तरह तो नहीं खुला, लेकिन कुछ विभागों में काफी हलचल रही। सीडीओ संदीप भागिया तो विकास भवन में नहीं पहुंचे। जिन विभागों का बजट विकास भवन से ही जारी होता है और 31 मार्च को क्लोजिंग होती है, ऐसे सभी विभाग खुले नजर आए। इनमें पंचायती राज विभाग, डूडा, पीडी ऑफिस आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed