फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Evaluation of UP Board Examinations

6.25 मिनट में होगा सवा तीन की मेहनत का मूल्यांकन

Sat, 29 Apr 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sat, 29 Apr 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
Evaluation of UP Board Examinations
यूपी बोर्ड की कापियां जांचती शिक्षिकाएं। - फोटो : अमर उजाला
यूपी बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन प्रारंभ हो गया है। खास यह है कि विद्यार्थियों की सवा तीन घंटे की मेहनत को गुरुजी सवा छह मिनट में परख कर नंबर चढ़ाएंगे। एक शिक्षक को रोजाना कम से कम 50 कापियों का मूल्यांकन करना होगा। शुक्रवार को केंद्रों पर जिस विषय की भी कापियां पहुंची, उनका मूल्यांकन शुरू कर दिया गया। दूसरे दिन भी मूल्यांकन कार्य थोड़ा धीमा रहा।       
विज्ञापन


यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा का मूल्यांकन शुरू हो चुका है। शुक्रवार से कापियां जांचने का दौर शुरू किया गया। जनपद में चार केंद्रों पर परीक्षा का मूल्यांकन किया जा रहा है। जिनमें राजकीय इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की कॉपियां जांची जाएंगी, जबकि इस्लामिया इंटर कॉलेज और दीपचंद्र ग्रेन चेंबर इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की कॉपियों का मूल्यांकन होगा।
विज्ञापन


उधर, छात्र-छात्राओं की सवा तीन घंटे की मेहनत का फल गुरुजी 6.25 मिनट में देंगे। यानि शिक्षक को एक कापी के मूल्यांकन के लिए करीब सवा छह मिनट का समय दिया गया है। वहीं, सुबह दस से शाम पांच बजे तक मूल्यांकन में आठ घंटे की ड्यूटी में करीब 50 कॉपियों का जांचने की जिम्मेदारी होगी।       
विज्ञापन
विज्ञापन

   
शिक्षकों की ड्यूटी पर कड़ी नजर       
मूल्यांकन में लगे शिक्षकों की ड्यूटी को लेकर भी कड़ी निगाह रखी जा रही है। प्रतिदिन हाजिरी दर्ज होगी। गैरहाजिर या मूल्यांकन से मुंह चुराने वाले शिक्षकों पर कानूनी के साथ विभागीय कार्रवाई भी होगी, क्योंकि मूल्यांकन में जनपद के 227 विद्यालयों के 1200 शिक्षक-शिक्षिकाओं की ड्यूटी लगाई गई है। शुक्रवार को भी अधिकारियों ने मूल्यांकन केंद्रों के बारे में जांच-पड़ताल कराई।       


इंग्लिश, हिंदी-गणित का मूल्यांकन      
कॉपियां जांचने के दौर में शुक्रवार को चारों केंद्रों पर इतिहास, हिंदी, इंग्लिश, संस्कृत के साथ हिस्ट्री के अलावा अन्य व्यवसायिक विषयों की कापियां का मूल्यांकन शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed