फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Evaluation of UP Board answer sheets completed

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा

Fri, 29 Mar 2024 11:31 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 29 Mar 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Evaluation of UP Board answer sheets completed
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य समाप्त हो गया है। आखिरी दिन केवल तीन केंद्रों पर ही कॉपियां चेक की गई है। दस दिनों में तीन लाख से अधिक पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। 16 मार्च से मूल्यांकन कार्य शुरु किया गया था।
शहर में पांच विद्यालयों को उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए केंद्र बनाया गया था। इनमें से दो केंद्रों पर बृहस्पतिवार को ही कार्य समाप्त हो गया था। जबकि शुक्रवार को बाकी तीन केंद्रों पर भी मूल्यांकन कार्य पूरा हो गया है। 14 दिनों में से 10 दिन मूल्यांकन कार्य हुआ। 18 मार्च को शिक्षक हत्याकांड को लेकर बहिष्कार किया गया था। जबकि 24, 25 और 26 मार्च को होली पर्व की छुट्टी के कारण मूल्यांकन कार्य नहीं हो पाया था। ऐसे में बोर्ड से प्राप्त हुई सभी 318025 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन दस दिनों के भीतर किया गया। इनमें हाईस्कूल की 191081 और इंटरमीडिएट की 126944 उत्तर पुस्तिकाएं शामिल हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के बीच मूल्यांकन का कार्य समाप्त हो गया है। इस्लामियां इंटर कॉलेज में हाईस्कूल और डीएवी इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य बृहस्पतिवार को ही समाप्त हो गया था। शुक्रवार को चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की 3147, राजकीय इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की 3987 और एसडी इंटर कॉलेज में 3260 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गई। यानी शुक्रवार को कुल 10394 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। उन्होंने कहा कि बोर्ड के आदेश अनुसार निर्धारित तिथि के हिसाब से पुस्तिकाओं का वापस भिजवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed