फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   EO fined Rs 50,000 for not receiving calls

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - कॉल रिसीव नहीं की तो ईओ पर लगाया 50 हजार का जुर्माना

Fri, 08 Dec 2023 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 08 Dec 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
EO fined Rs 50,000 for not receiving calls
- केंद्रीय निगरानी समिति के सदस्य रविंद्र प्रधान पालिका ईओ पर हुए नाराज
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय निगरानी समिति के सदस्य रविंद्र प्रधान ने नगर पालिका ईओ हेमराज पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। समस्या को लेकर ईओ नगर पालिका हेमराज से बात करने के लिए फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। निगरानी समिति के सदस्य ने कहा कि ईओ हेमराज पर 50 हजार का जुर्माना होगा। आयोग उनके खिलाफ कार्रवाई करेगा।

कलक्ट्रेट के लोकवाणी सभाकक्ष में जिले की सभी निकायों के ईओ की बैठक हुई। केंद्रीय निगरानी समिति के सदस्य रविंद्र प्रधान ने जिला स्वच्छकार समिति की बैठक ली। समस्त निकायों के ईओ से कहा कि सिर पर मैला उठाने का मामला सामने नहीं आना चाहिए। सरकार इसे लेकर बहुत अधिक संवेदनशील है। उधर, मुजफ्फरनगर नगरपालिका के ईओ हेमराज का कहना है कि लखनऊ में निदेशक ने उनकी बैठक बुलाई है। इसके चलते उन्हें लखनऊ के लिए निकलना था। दिन में 12 बजे तक इंतजार करने के बाद अपनी जगह नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार को भेज दिया था। वह निरीक्षण के दौरान भी उनके साथ रहे। उनसे कोई स्पष्टीकरण नहीं मांगा गया। सीधे 50 हजार का जुर्माना किया जाना न्याय संगत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed