{"_id":"5749ec694f1c1b2f2d693978","slug":"environment-protection","type":"story","status":"publish","title_hn":"पृथ्वी के लिए पर्यावरण संरक्षण जरूरी : सीडीओ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पृथ्वी के लिए पर्यावरण संरक्षण जरूरी : सीडीओ
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 29 May 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
पर्यावरण संरक्षण पर गोष्टी में विचार रखते सीडीओ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीडीओ अंकित अग्रवाल ने कहा कि प्रदूषण से भूमंडल पर खतरा बढ़ रहा है। पर्यावरण संरक्षण से ही जीव और प्रकृति की रक्षा होगी। विकास भवन के सभागार में इंटरनेशनल गुडविल सोसायटी ऑफ इंडिया की जिला इकाई एवं कबीर शांति मिशन के की ओर से पर्यावरण संरक्षण में जनसहभागिता विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई।
सीडीओ अंकित अग्रवाल ने कहा कि तापमान की वृद्धि भूमंडल के लिए घातक है। पेड़ पौधों, वन्य जीव, नदी और अन्य प्रकृति की रक्षा के लिए पर्यावरण सुरक्षा के उपाय अपनाने होंगे। जल का सदुपयोग जीवन के लिए महत्वपूर्ण है। अधिक पेड़ लगाएं, स्वच्छता का ध्यान रखें। कबीर शांति मिशन के संयोजक एवं पूर्व आईएएस राकेश कुमार मित्तल ने कहा कि मनुष्य को मन और भाव से जनसेवा करनी चाहिए।
एसपी क्राइम प्रदीप गुप्ता, एमएल गर्ग, केजी अग्रवाल, डॉ. पुष्पलता, पंडित मोहन महाराज, वेदप्रकाश सिंघल, श्यामलाल, डॉ. गिरिश मोहन सिंघल, रेवती नंदन, पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश, विधायक कपिलदेव अग्रवाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, चंद्रवीर सिंह किनौनी, सूबेदार रणधीर सिंह आदि ने विचार रखे। संचालन देवराज पंवार ने किया।
विज्ञापन
सोसायटी सचिव होतीलाल शर्मा ने अतिथियों का आभार जताया। मनोहर लाल कालरा, डॉ. एसपी अग्रवाल, आदित्य सूर्यप्रकाश अग्रवाल, डॉ. अखिल गोयल, जेपी सविता, राकेश कौशिक, महेंद्र गोयल, विजय शुक्ला, बोहरनलाल, श्रीमोहन तायल, बीएम गुप्ता, मदनमोहन शर्मा आदि मौजूद रहे।
वर्षा जल संचय पर दिया गया जोर
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की बैठक में वाटर हार्वेस्टिंग और ई-कॉमर्स की जानकारी दी गई। आईआईए के कार्यक्रम में नगर विधायक कपिलदेव अग्रवाल भी मौजूद रहे।
मेरठ रोड स्थित एक होटल में हुए कार्यक्रम में वक्ता केजी गुप्ता ने वाटर हार्वेस्टिंग के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वर्षा का जल संचय करना बेहद जरूरी है। हम जितना जल का दोहन कर रहे हैं जल स्तर उतना की नीचे जा रहा है।
जल संचय से ही हम इसे रोक सकते हैं। बरसात के पानी को हम सीधे जमीन में उतार सकते हैं। एक अनुमान के अनुसार हम अपने जिले में एक हजार वर्ग फिट से साल में एक लाख लीटर पानी जमीन में उतार सकते हैं। अमित जैन ने एमएसएमई उद्योग आधार नंबर के रजिस्ट्रेशन के संबंध में जानकारी दी।
राहुल गुप्ता ने ई-कॉमर्स पर जानकारी देते हुए कहा कि वर्तमान युग में इसका बहुत अधिक महत्व है। चैप्टर चेयरमैन सुुुधीरचंद गोयल, कुशपुरी, विपुल भटनागर, पवन गोयल, पंकज मोहन, नीरज केडिया, संजीव मित्तल, कपिल मित्तल, आसी मिश्रा, सुनील अग्रवाल, मनीष जैन, गजेश गिरधर आदि मौजूद रहे।