फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Entrepreneurs put problems before the Joint Commissioner

उद्यमियों ने ज्वाइंट कमिश्नर के सामने रखीं समस्याएं

Thu, 30 Jun 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs put problems before the Joint Commissioner
मुजफ्फरनगर। जिले के उद्यमियों की समस्याओं को लेकर आईआईए का एक प्रतिनिधिमंडल वाणिज्यकर विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर राकेश यादव से मिला। कुछ उद्यमियों ने जीएसटी में आ रही समस्याओं को अफसर के सामने रखा।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य रूप से खरीदार फर्म द्वारा उचित साक्ष्यों के साथ खरीद होने पर भी खरीदार की आईटीसी ब्लॉक कर उसे नोटिस देने के मामले पर चर्चा हुई। ज्वाइंट कमिश्नर राकेश यादव ने कहा कि यदि मैन्युफैक्चरर से माल खरीद है और ट्रेडर की आईटीसी ब्लॉक है, ऐसे में उसका आईटीसी ब्लॉक किया जाना गलत है। उद्यमी अश्वनी खंडेलवाल ने कहा की मैन्युफैक्चरर के केस में भी उसकी आईटीसी ब्लॉक ना करके उसे अपना जवाब देने तक उसका आईटीसी ब्लॉक नहीं किया जाना चाहिए। आईआईए चेयरमैन विपुल भटनागर ने कहा कि ये विषय मेरठ में हुई सीजीएसटी की बैठक में भी केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री के आगे भी उठाया था। यदि इस प्रकार आईटीसी ब्लॉक किए जाएंगे तो उद्योग चलाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन हो जाएगा। पूर्व विधायक अशोक कंसल ने कहा कि सरकार की मंशा उद्योग व व्यापार को सुगमता से चलाने की है, अधिकारियों को भी शासन की मंशानुरूप उद्यमी का सहयोग करना चाहिए, ना की उसका उत्पीड़न। ज्वाइंट कमिश्नर ने कहा कि जीएसटी से संबंधित जो भी विभागीय स्तर की समस्याएं हैं, उनका शीघ्र अति शीघ्र निस्तारण कराया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में सचिव मनीष भाटिया, सुधीर गोयल, शमित अग्रवाल, राजू अग्रवाल, प्रवीण खेड़ा, अजय अग्रवाल, विपिन संगल आदि उद्यमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed