{"_id":"620e7b4c07014a4edb218c4b","slug":"entered-the-house-and-beat-up-the-father-and-son-devband-news-mrt5772432160","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिशन घर में घुसकर मारपीट, पिता पुत्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिशन घर में घुसकर मारपीट, पिता पुत्र घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में घुसकर पिता-पुत्र को पीटा
देवबंद। बडे़ढी मजबता गांव में रंजिश के चलते तीन युवकों ने घर में घुसकर पिता-पुत्र को लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
बडे़ढी मजबता गांव निवासी तिलकराम ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि पड़ोस में रहने वाले एक परिवार से उसकी रंजिश चल रही है। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते तीन युवक घर में घुस गए तथा गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि जब उसने इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इतना ही नहीं शोर की आवाज सुनकर बीच बचाव को आए पुत्र धर्मवीर को भी उक्त लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। इस दौरान आस पड़ोस के लोगों को मौके पर आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। संवाद