{"_id":"64049d9cfeb5b0a460059f16","slug":"encroachment-will-be-removed-from-purkaji-laksar-road-widening-will-be-done-muzaffarnagar-news-c-14-1-143630-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: पुरकाजी-लक्सर मार्ग से हटेगा अतिक्रमण, कराया जाएगा चौड़ीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: पुरकाजी-लक्सर मार्ग से हटेगा अतिक्रमण, कराया जाएगा चौड़ीकरण
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग ने डीएम और एसएसपी को पत्र लिखकर मांगा सहयोग
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। पुरकाजी-लक्सर राष्ट्रीय राज मार्ग नंबर 334 से अतिक्रमण हटाए जाने की तैयारी शुरू हो गई है। इस मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने डीएम और एसएसपी को पुलिसबल उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिखा है।
पुरकाजी खादर तिराहे से 15 किलोमीटर तक उत्तर प्रदेश की सीमा तक हाईवे चौड़ीकरण का कार्य शुरू किया गया है। इस मार्ग पर सरकारी भूमि पर कई जगह लोगों ने दोनों तरफ अस्थायी और स्थायी अतिक्रमण कर रखा है। इस भूमि को चिह्नित कर अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए निर्देशित किया गया है। मगर, अभी तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इस कारण हाईवे पर कार्य करने में बाधा उत्पन्न हो रही है।
लोक निर्माण विभाग ने अतिक्रमण हटवाने के लिए कमिश्नर और डीएम से मजिस्ट्रेट की नियुक्ति करने और पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध कराने की मांग की है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बीके त्यागी का कहना है कि जल्द ही अतिक्रमण को हटवाकर हाइवे पर तेजी से कार्य शुरू करा दिया जाएगा।