फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Encroachment at the cemetery gate, no way left for carrying the dead body

Muzaffarnagar News: कब्रिस्तान के गेट पर अतिक्रमण, नहीं छोड़ा शव ले जाने का रास्ता

Sun, 28 Dec 2025 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Encroachment at the cemetery gate, no way left for carrying the dead body
खतौली। जीटी रोड पर दयालपुरम के मुख्य मार्ग से सटे कब्रिस्तान की दीवार के सामने अवैध अतिक्रमण किया गया है। कब्रिस्तान में शव ले जाने का मार्ग भी नहीं छोड़ा गया। कब्रिस्तान में लोगों को शव ले जाने में भी परेशानी होती है।
विज्ञापन

जीटी रोड पर कब्रिस्तान की दीवार के सामने कुछ लोगों ने अपने खोखे रख रखे हैं। इतना हीं नहीं वहां पर हर समय गाड़ियां खड़ी रहती हैं। कब्रिस्तान में जाने के लिए मुख्य द्वार पूरी तरह से बंद हो गया है। अतिक्रमण करने वाले लोग कब्रिस्तान की दीवार को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। यह कब्रिस्तान वक्फ बोर्ड के अधीन है। आमजन ने इस समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग अधिकारियों से की है।
विज्ञापन



नगरवासी हाफिज इब्राहिम, मोहम्मद मूसा, खालिद, नौशाद, मोहम्मद इकबाल, अजीम, हसीब अहमद, हबीबुर्रहमान, कय्यूम, अबूजर आदि का कहना है कि कब्रिस्तान के मुख्य द्वार पर अतिक्रमण करने वाले लोग दीवार को नुकसान पहुंचा रहे हैं। यहां पर स्थाई रूप से अतिक्रमण कर लिया गया है। शव लेकर जाते समय हर बार गेट के सामने खडी गाड़ियों को हटवाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार लोगों के साथ झगड़े तक की नौबत आ जाती है। कब्रिस्तान आने वाले लोगों की परेशानी को देखते हुए दीवार और मुख्य द्वार के सामने किया गया अवैध अतिक्रमण हटाया जाना जरूरी है।
------------------------------


क्या कहते हैं वक्फ बोर्ड सचिव

वक्फ बोर्ड के सचिव नासिर अंजुम एडवोकेट का कहना है कि यह कब्रिस्तान वक्फ बोर्ड के अधीन है। वहां पर किया गया अवैध अतिक्रमण हटवाया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका ईओ को पत्र लिखा जाएगा तथा मौखिक भी उनसे कहा गया है। अतिक्रमण के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। इसका हटाया जाना जरूरी है।

----------------------------

क्या कहते हैं ईओ
नगर पालिका परिषद के ईओ राजीव कुमार ने बताया कि अपर जिलाधिकारी प्रशासन के निर्देश पर अतिक्रमण हटाओ समिति का गठन किया गया है। जिसमें तहसील प्रशासन, पुलिस तथा ईओ की संयुक्त समिति गठित की गई है। नगर में अतिक्रमण के स्थल चिह्नित कर लिए गए हैं। शीघ्र ही कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed