फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Encounter with battery thief gang, three including a history sheeter arrested, two absconding

Muzaffarnagar News: बैटरा चोर गिरोह से मुठभेड़, हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार, दो फरार

Mon, 28 Oct 2024 02:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Encounter with battery thief gang, three including a history sheeter arrested, two absconding
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुढ़ाना। पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में मोबाइल टावरों से बैटरे चोरी करने वाले गिरोह का सदस्य कैराना के गांव अकबरपुर सुन्हेटी निवासी हिस्ट्रीशीटर फुरकान घायल हो गया। पुलिस ने घायल सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। पुलिस ने चोरी के 46 बैटरे, तीन तमंचे, दो कार व नकदी बरामद की है।
बैटरा चोर गिरोह की सूचना पर पुलिस ने रविवार को बुढ़ाना-कांधला मार्ग पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। सामने से आ रही बोलेरो पिकअप व इको कार को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। दोनों वाहन सवार आरोपियों ने वाहनों को सड़क पर छोड़कर फायर करते हुए भागने का प्रयास किया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाशों को घेर लिया।
विज्ञापन

पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। चार आरोपी मौके से फरार हो गए। कांबिंग के दौरान पुलिस ने घायल सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दो आरोपी भाग गए। सीओ गजेंद्र पाल ने बताया कि आरोपियों से चोरी के 46 बैटरे, तीन तमंचे, चोरी में प्रयोग पिकअप व इको कार, चार हजार रुपये नकद बरामद किए। उन्होंने बताया कि घायल आरोपी फुरकान शामली जनपद के कैराना क्षेत्र के गांव अकबरपुर सुन्हेटी का रहने वाला है। वह हिस्ट्रीशीटर बदमाश है, उसके खिलाफ विभिन्न जनपदों में करीब एक दर्जन मुकदमे पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा आरोपी कामिल भी शामली जनपद के पठेड़ गांव का रहने वाला है। तीसरा आरोपी फुरकान बुढ़ाना की कैथवाली मस्जिद के पास का रहने वाला है। मौके से फरार आरोपी मुसय्यद व राशिद भी कैराना के रहने वाले है। घायल आरोपी को पुलिस ने कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया। बरामद बैटरे विभिन्न स्थानों से चोरी करना बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed