फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Encounter between police and miscreants, five arrested

Muzaffarnagar News: पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, पांच गिरफ्तार

Wed, 20 Nov 2024 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Encounter between police and miscreants, five arrested

विज्ञापन
साहिबाबाद। मोबाइल और चेन छीनने वाले पांच आरोपियों को साहिबाबाद और टीला मोड़ थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। अलग-अलग क्षेत्रों में हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली से तीन आरोपी घायल हुए। साहिबाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किए दो आरोपियों से दो तमंचे, कारतूस और 10 हजार की नकदी और टीला मोड़ पुलिस ने एक तमंचा व कारतूस बरामद किया है। गिरफ्तार हुए सभी आरोपियों के खिलाफ ट्रांस हिंडन के अलग-अलग थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं।

एसीपी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि साहिबाबाद रेलवे स्टेशन फुटओवर ब्रिज के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो बाइक सवार युवकों को रुकने के लिए कहा था। रुकने की जगह बाइक सवारों ने फर्राटा भर दिया। पुलिस ने जब उनका पीछा किया तो पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की तरफ से हुई जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के बाएं पैर में गोली लगी और वह गिर पड़े। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। एसीपी ने बताया कि गिरफ्तार हुए मुजफ्फरनगर के खतौली स्थित बुगाड़ा कलां निवासी आकाश और मेरठ के रोहता स्थित हसनपुर रजापुर निवासी अनीत उर्फ अनिल के खिलाफ ट्रांस हिंडन और एनसीआर में लूट, स्नेचिंग और गैंगस्टर के दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


कोयल एंक्लेव की सर्विस रोड पर चलीं गोलियां
पुलिस और बदमाशों के बीच सोमवार रात दूसरी मुठभेड़ टीला मोड़ थाना क्षेत्र में हुई। कोयल एंक्लेव मैदान के सामने बने बस स्टॉप के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। भोपुरा की तरफ से एक ही बाइक पर आ रहे तीन लोगों को जब पुलिस ने रोकना चाहा तो आरोपी भाग खड़े हुए। पीछा करने के दौरान सर्विस रोड पर बदमाशों की बाइक अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई। बाइक पर पीछे बैठे सचिन उर्फ सुक्का बागपत के सिंघावली अहीर स्थित बिल्लोचपुरा निवासी सचिन उर्फ सुक्का ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाबी फायरिंग में पुलिस को गोली लगने से आरोपी सचिन घायल हो गया। इसके बाद घायल के बाकी दोनों साथी ट्रोनिका सिटी के नंदा कॉलोनी निवासी किशोर ठाकुर और दिल्ली के अंबेडकर नगर स्थित जेजे कॉलोनी खानपुर निवासी मनोज उर्फ चावल ने भी खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। एसपी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि आरोपी सचिन के खिलाफ 12 और किशोर पर लूट, छिनैती व चोरी के 22 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed