फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Employees sitting on dharna after boycotting work, Sisauli's power failure

Muzaffarnagar News: कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठे कर्मचारी, सिसौली की बिजली गुल

Fri, 17 Mar 2023 01:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Mar 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Employees sitting on dharna after boycotting work, Sisauli's power failure
मांगे नहीं माने जाने पर 72 घंटे पर हड़ताल की तैयारी
विज्ञापन

नुमाइश मैदान के बिजली घर पर गरजे विद्युतकर्मी

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर जिले के विद्युत कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन किया। चेतावनी दी गई कि उनकी मांग नहीं मानी गई तो 72 घंटे की हड़ताल होगी। कर्मचारी सिसौली में फॉल्ट ठीक करने नहीं पहुंचे, जिस कारण आपूर्ति सुबह 10 बजे के बाद से बाधित हो गई। लोगों को मुश्किलें झेलनी पड़ी।
नुमाइश मैदान के बिजलीघर के परिसर में धरना जारी रहा। आंदोलन के संयोजक मुकेश मुकीम ने कहा कि ऊर्जा निगमों के चेयरमैन, ऊर्जा मंत्री के साथ कर्मचारियों के हुए समझौते को मानने से इन्कार कर रहे हैं। चेयरमैन का रवैय्या नकारात्मक है, इससे प्रदेश के विद्युत कर्मियों में आक्रोश है। कर्मचारियों के हितों के लिए ही धरने पर बैठना पड़ा है।
विज्ञापन

कर्मचारी नेता अंकित कुमार ने कहा कि हम लोगों के सामने आंदोलन के अलावा कोई विकल्प नहीं है। निविदा संविदा कर्मचारी नेता सचिन ने कहा कि संविदा कर्मचारी जान हथेली पर लेकर काम करते हैं, लेकिन निगम को इनकी कोई चिंता नहीं है। कर्मचारी नेता आकाश शर्मा ने कहा कि लखनऊ में लगतार बैठके हो रही है, लेकिन कोई सकारात्मक परिणाम नहीं निकलते से हड़ताल पर जाना हम लोगों की मजबूरी होगा। कमल और वासु राठी ने भी निगम के अधिकारियों को संवेदनहीन बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघर्ष समिति के आईपी सिंह, अतुल यादव, जगरोशन, कमल सिंह, गुलजार अहमद, मुकेश मुकीम, पवन शर्मा, अंकित सिंह, नितिन अरोडा, बीबी गुप्ता, आरएन त्यागी, यूसी वर्मा, रमजित सिंह, अफजाल, कृष्ण कुमार, मनीष गुप्ता, दीपक सैनी, गिरीश कुमार, अजयपाल ने विचार रखे।

ये संगठन आंदोलन में शामिल
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के धरने में पावर कार्पोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ, राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ, राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन, अभियंता संगठन आदि शामिल हैं।

बिल जमा करने को परेशान रहे लोग
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर विद्युत कर्मियों के कार्य बहिष्कार से जिले में बिजली बिल जमा करने के सभी काउंटर बंद रहे। इस कारण आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ा।


आठ विद्युत उपकेंद्र, 98 बिजलीघर
जिले में विद्युत कर्मियों की हड़ताल को देखते हुए आठ विद्युत उप केंद्रों से विद्युत आपूर्ति करना चुनौती बन गया है। इसी के साथ 98 बिजली घरों के संचालन पर संकट खड़ा होने की आशंका है। जनपद में 1500 विद्युत कर्मी हैं, जो यह सारी व्यवस्था देखते हैं, इसमें अधिकारी और कर्मचारी दोनों शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed