{"_id":"61faca4098cb4e7b7c76e5aa","slug":"employees-on-election-duty-will-get-booster-dose-muzaffarnagar-news-mrt5755813132","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव ड्यूटी वाले कर्मचारियों को लगेगी बूस्टर डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव ड्यूटी वाले कर्मचारियों को लगेगी बूस्टर डोज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। निर्वाचन कार्यों में ड्यूटी करने वाले शत-प्रतिशत अधिकारियों-कर्मचारियों को कोरोनारोधी टीके की बूस्टर डोज देने का निर्णय लिया है। इसके लिए निर्वाचन कर्मी को अपना ड्यूटी प्रमाण-पत्र कोविन-एप पर अपलोड करना होगा।
सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि निर्वाचन कर्मियों को बूस्टर डोज के निर्देश मिले हैं। कर्मियों को दूसरी डोज लेने के बाद तीन माह का समय पूरा होने पर डोज दी जा सकेगी। सीएमओ ने बताया कि हेल्थ वर्कर, फ्रंटलाइन वर्कर और वरिष्ठ नागरिक दूसरी डोज लेने के नौ माह पूरे होने के बाद बूस्टर डोज के पात्र होते हैं।
निर्वाचन कर्मियों की विशेष सुरक्षा के लिए शासन से बूस्टर डोज के समय सीमा संबंधी नियमों में छूट रहेगी। निर्वाचन ड्यूटी के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करते हुए कर्मचारियों को पूरे समय मास्क लगाकर रखना होगा। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और अपने हाथों को भी सैनिटाइज करते रहे।
विज्ञापन
टीकाकरण के बाद जानलेवा नहीं रहता कोरोना : डॉ प्रशांत
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ प्रशांत कुमार ने कहा कि कोरोनारोधी टीकाकरण कोरोना संक्रमण को खतरनाक होने से रोकने में कारगर है। निर्वाचन कर्मियों के साथ-साथ आमजन से भी अपील है कि टीकाकरण अवश्य कराएं।
बूस्टर डोज को लेकर लगी लाइन
कर्मचारियों और अधिकारियों को बूस्टर डोज के लिए एसडी पब्लिक स्कूल में प्रशिक्षण स्थल पर स्वास्थ्य विभाग ने कई टीम लगाई। बूस्टर डोज को लेकर कर्मचारियों में भारी उत्साह है। महिला कर्मियों की अलग और पुरुष कर्मचारियों की अलग से लाइन लगाई गई।