{"_id":"66ca4f861048c5beef05a70b","slug":"employee-arrested-on-corruption-charges-suspended-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-128527-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार कर्मचारी निलंबित, मेरठ कोर्ट में किया पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार कर्मचारी निलंबित, मेरठ कोर्ट में किया पेश
Sun, 25 Aug 2024 02:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 25 Aug 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार विद्युत विभाग के टीजी टू कर्मचारी को मेरठ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम कोर्ट मेरठ में पेश किया गया है। विद्युत विभाग अधिकारियों ने उसे निलंबित कर दिया है।
थाना सिविल लाइन के महमूद नगर निवासी कारपेंटर जहांगीर से रुड़की रोड स्थित न्यू रुड़की रोड बिजलीघर पर तैनात आरोपी कर्मचारी मनोज गुप्ता ने रिश्वत में 70 हजार रुपये मांगे थे। आरोप था कि आरोपी कर्मचारी ने पीड़ित केे घर का मीटर बदलने के बाद उस पर एक लाख 77 हजार रुपये का जुर्माना होना बताया था।
आधा पैसा जमा करने का समझौता होने पर पीड़ित ने दो बार में आरोपी कर्मचारी को 65 हजार रुपये दिए थे। पांच हजार रुपये के लिए उस पर दिन रात दबाव बनाया हुआ था। उसने सहारनपुर एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी। जांच में मामला सही पाने पर शुक्रवार को एंटी करप्शन टीम मुजफ्फरनगर पहुंची थी। टीम ने पांच हजार रुपये कैमिकल लगा कर जहांगीर को दिए। यह रुपये उसने आरोपी कर्मचारी को दिए। टीम ने आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर रुपये बरामद कर लिए थे। सीओ सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि इस मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को मेरठ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम कोर्ट में पेश किया गया है। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता डीसी शर्मा ने बताया कि आरोपी कर्मचारी को निलंबित कर दिया है। पुलिस की कानूनी कार्रवाई पूरी होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू की जाएगी।