{"_id":"5f849ead8ebc3e75017f701e","slug":"electricity-pensioners-council-asked-for-pension-muzaffarnagar-news-mrt505829236","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत पेंशनर्स परिषद ने मांगी पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत पेंशनर्स परिषद ने मांगी पेंशन
विज्ञापन
विद्युत पेंशनर्स परिषद ने मांगी पेंशन
मुजफ्फरनगर। विद्युत पेंशनर्स परिषद ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजकर राजकीय बजट से पेंशन मांगी है। नई व्यवस्था का पूरी तरह विरोध किया है।
संगठन के जिलाध्यक्ष एससी गर्ग एवं सचिव बीडी शर्मा के नेतृत्व में पेंशनर्स ने ज्ञापन में कहा कि विद्युत पेंशनरों को राजकीय बजट से पेंशन का भुगतान किया जाए। सरकार ने कुछ समय पहले ऊर्जा विभाग के बजट से पेंशन देने का प्रस्ताव किया है। एक जनवरी 2006 के पूर्व सेवानिवृत्त पेंशनर्स को 20 वर्ष की सेवा पर पूरी पेंशन स्वीकृत की जाए। इसके अलावा ज्ञापन में छह मांगे रखी गई। मुख्यमंत्री के नाम एडीएम वित्त को ज्ञापन दिया गया। आरके अग्रवाल, एमके गुप्ता, आनंद प्रकाश, बीआर शर्मा, बीबी गुप्ता, यूसी वर्मा, केसी त्यागी, पीके वर्मा, वीके मित्तल, नन्हे सिंह, नरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।