फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Electricity and water supply stalled due to storm

आंधी-बारिश से बिजली-पानी की आपूर्ति ठप

Sat, 12 Jun 2021 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Electricity and water supply stalled due to storm
आंधी-बारिश से बिजली-पानी की आपूर्ति ठप
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बृहस्पतिवार रात अचानक तेज हवाओं के साथ आई जोरदार वर्षा से शहर की सड़कों पर पानी भर गया। अनेक जगह पेड़ और बिजली के खंभे टूटने से बिजली-पानी की आपूर्ति बाधित हो गई, जिसे घंटों बाद ही सुचारु किया जा सका। हालांकि झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली। जिले में 30 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई।
बृहस्पतिवार रात अचानक शहर में तेज आंधी के साथ जोरदार वर्षा हुई। झमाझम बारिश से शहर के सभी मुख्य मार्गों पर और शिव चौक समेत सभी चौराहों पर पानी भर गया। वर्षा से पूर्व जबरदस्त बिजली कड़की एवं तेज आंधी आई, उसके तुरंत बाद वर्षा शुरू हो गई। शहर और आसपास के क्षेत्रों में कई स्थानों पर पेड़ गिर गए। बिजली के तार टूट गए और पोल उखड़ गए। शहर में लगे प्रचार होर्डिंग भी धराशाई हो गए। हालांकि बारिश से लोगों को गर्मी से जरूर थोड़ी राहत मिली। अधिकतम तापमान जो 40 डिग्री पार हो गया था वह 33.3 डिग्री सेल्सियस पर आ गिरा। न्यूनतम तापमान जो लगातार 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा था वह 19.4 डिग्री पर आ गया। जिले में 30 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड हुई है।
विज्ञापन

आंधी-बारिश से बिजली की लाइन व खंभे टूटने से शहर सहित पूरे जिले की विद्युत आपूर्ति रात्रि में बाधित रही। नगर में गांधी कालोनी, सुभाषनगर, गांधीनगर, पटेलनगर, महावीर चौक, प्रकाश चौक, रुड़की रोड, कोर्ट रोड, उत्तरी सिविल लाइंस, नुमायश कैंप, जाट कालोनी, केशवपुरी आदि क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सुबह बिजली व पानी को लेकर नगर वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गन्ना शोध केंद्र की दीवार भी पेड़ गिरने से चपेट में आकर गिर गई। कमला नेहरू वाटिका में कई पेड़ टूट गए। रोडवेज बस स्टैंड, रामपुरी, जनकपुरी, खालापार, शिवनगर, आर्यपुरी आदि स्थानों पर जल भराव रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मशक्कत के बाद आपूर्ति सुचारु हुई
अधिशासी अभियंता नगर पंकज कुमार का कहना है कि आंधी अत्यधिक तेज थी। कई स्थानों पर विद्युत लाइन पर पेड़ टूटकर गिरे थे। शामली रोड पर विद्युत पोल टूट गया था। शहर के काफी इलाकों में सुबह आपूर्ति सुचारु की गई, जहां अधिक दिक्कत थी वहां दिन में एक बजे विद्युत आपूर्ति बहाल हो गई।

आम की फसल को हुआ नुकसान
जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया ने कहा कि बारिश से फसलों को लाभ ही हुआ है, लेकिन आंधी से आम की फसल को अधिक नुकसान है। हालांकि जिले में आम का क्षेत्रफल अधिक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed