फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Electrical workers will be held hostage at night: Tomar

विद्युत कर्मचारियों को रात में बंधक बनाया जाएगा-तोमर

Wed, 16 Oct 2019 07:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 07:15 PM IST
विज्ञापन
Electrical workers will be held hostage at night: Tomar
मोरना। कस्बा भोकरहेड़ी में नवीन सहरावत के आवास पर भाकियू तोमर की पंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने कहा कि बिजली विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों ने ग्रामीण आंचल से जुड़े मजदूर व किसान को परेशान और अवैध उगाही करने को लेकर रात में बिजली चोरी पकडऩे की मुहिम चला रखी है। विद्युत विभाग के कर्मचारी अगर रात में गांवों में कार्रवाई करते मिले, तो भाकियू तोमर के कार्यकर्ता उन्हें बंधक बनाकर विरोध प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देकर ग्रामीणों के शोषण में लगे हैं, यदि गलत नामजदगी कर बिजली चोरी का मुकदमा कायम किया गया, तो उस थाने का घेराव होगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने कहा कि जब से देश आजाद हुआ है, देश का किसान सिंचाई की बाकी आपासी का शुल्क अपनी तहसीलों में जमा कराते हुए चले आ रहे हैं। सरकार गंगनहर, रजबहों से रेत खनन करने पर पाबंदी लगाने की बात करती है। यह गलत है, किसान पानी का शुल्क देते हैं तो उस रेत पर भी किसान का हक है। अगर गंगनहर से रेत लाते हुए किसान को कहीं रोका गया, तो भाकियू तोमर के कार्यकर्ता उसका पुरजोर विरोध करेंगे। पंचायत का संचालन रणबीर सिंह ने किया तथा अध्यक्षता हाजी नसीम ने की। नवीन सहरावत, उदेश चौधरी, चंद्रपाल सिंह, वेदपाल, बॉबी सहरावत, इकबाल मास्टर, इच्छित चौधरी, सागर लाला, किरण कौशिक, बीरसिंह, नरेश, सचिन, बिनोद आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं 19 अक्तूबर को कचहरी परिसर में आयोजित होने वाली महापंचायत में भारी संख्या में भाग लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed