मुजफ्फरनगर। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर विद्युत कर्मियों ने सोमवार को पूर्ण कार्य बहिष्कार किया। नुमाइश मैदान में एसई के दफ्तार पर जिले भर के विद्युतकर्मी एकत्र हुए। यहां धरना देकर प्रदर्शन भी किया गया।
विद्युत विभाग के कर्मचारी पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम को तीन टुकड़ों में कर निजीकरण का विरोध कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि निजीकरण होने से आम उपभोक्ता को अधिक पैसा वहन करना पड़ेगा। निजी कंपनी 16 प्रतिशत मुनाफा लेने की बात कर रही है। संगठन 29 सितंबर से प्रतिदिन दिन में दो बजे से पांच बजे तक कार्य बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन कर रहा था। पांच अक्तूबर से पूर्ण कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। सोमवार को नुमाइश मैदान में एसई के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन के दौरान जिले भर के अफसर और कर्मचारी शामिल रहे। प्रदर्शन में एसई आरडी सिंह, एक्सईएन पंकज कुमार, बीबी गुप्ता, दिनेश गौतम, यूसी वर्मा, आजाद धीरेंद्र, सौरभ पाठक, ओपी कुशवाहा, सचिन शर्मा, विमल दीक्षित, सुनील कुमार, राकेश कुमार, अरूण कुमार, सुशील कुमार, आशीष कुमार, सुरेंद्र कुमार, आशु माहेश्वरी, सुजीत कुमार, आईपी सिंह आदि मौजूद रहे।