फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Election today

मतदान आज, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

Sat, 13 Feb 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 13 Feb 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Election today
मुजफ्फरनगर।  शहर विधानसभा सीट पर शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोट पड़ेंगे। उपचुनाव के लिए पुलिस प्रशासन ने सारी  तैयारियां पूरी कर ली हैं। शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए अर्द्धसैनिक बलों और पीएसी की 16 कंपनियां तैनात की गई हैं। 88 मतदान  केंद्रों के 312 बूथों पर वोट पड़ेंगे। चुनाव में तीन लाख 35 हजार 594 मतदाता 18  प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। शुक्रवार को डीएम निखिल चंद्र शुक्ला ने मतदान केंद्रों का दौरा किया और आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन


उपचुनाव के लिए प्रशासन ने बाहर से बड़ी तादाद में फोर्स मंगाया है। मतदान सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक होगा। शुक्रवार को पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना की गईं। विधानसभा क्षेत्र में 88 मतदान केंद्रों पर 312 बूथ बनाए गए हैं। सभी बूथों पर पैरामिलिट्री फोर्स तैनात की गई है। जिलाधिकारी निखिल चंद्र शुक्ला के मुताबिक चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजामात किए गए हैं। 88 मतदान  केंद्रों पर 3,35,594 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन


चुनाव मैदान में कुल 18 प्रत्याशी हैं, जिनमें बड़े दलों से भाजपा से कपिलदेव अग्रवाल, सपा से गौरव स्वरूप, रालोद से मिथलेश पाल और कांग्रेस से सलमान सईद प्रमुख हैं। चुनाव में सभी मतदान केंद्रों पर अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती रहेगी। डीएम ने बताया कि सभी मतदान स्थलों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं, जो प्रत्येक घटना और गतिविधियों पर नजर रखेंगे। ड्रोन कैमरों से पूरे विधानसभा क्षेत्र में नजर रखी जाएगी। मतदान के दौरान बूथों पर किसी भी पार्टी का झंडा और बैनर नहीं लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि यदि कोई झंडा-बैनर मिलता है तो उसे तुरंत हटवा दें। मतदाताओं को पर्ची जारी करने के लिए मतदेय स्थल से 200 मीटर दूर बस्ता लगेगा। बस्ते टैंट में नहीं लगेंगे। बूथों के बाहर किसी तरह की भीड़ एकत्र नहीं होने दी जाएगी। शहर में 28 बैरिकेडिंग प्वाइंट पर सघन चेकिंग होगी। वाहनों की तलाशी लेने के बाद ही आगे एंट्री दी जाएगी।

शहर को बनाया छावनी
शहर में शनिवार को होने वाले मतदान को लेकर प्रशासन ने पूरी तरह से कमर कस  ली है। हर चौरहे पर खड़े अद्धसैनिक बलों ने शहर को छावनी बना दिया है।  प्रमुख मार्गों पर पुलिस सख्ती से कार और अन्य वाहनों की चेकिंग कर रही है।  शनिवार को शहर में बाहर से आने वालों पर प्रतिबंध रहेगा। एसपी  विनोद पांडेय के अनुसार मतदान के लिए छह कंपनी अर्द्धसैनिक बल, दस कंपनी  पीएसी, चार एएसपी, नौ सीओ की देखरेख में मतदान को संपन्न कराया जाएगा। शहर  के हर कोने पर अर्द्धसैनिक बलों को तैनात कर दिया गया है।


मुख्य मार्गों पर  पुलिस कार और अन्य वाहनों की चेकिंग कर रही है। सात के करीब मोबाइल वैन  शहर में पूरे दिन घूमती रहेंगी।  लिंक मार्गों पर बैरियर लगाकर आवाजाही को  बंद कर दिया गया है।  प्रत्येक बैरियर पर पुलिस और होमगार्ड के जवान तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed