फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Election General Conference will be held in Moradabad on April 10

मुरादाबाद में 10 अप्रैल को होगा चुनावी महासम्मेलन

Tue, 05 Apr 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Election General Conference will be held in Moradabad on April 10
देवबंद। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के नगराध्यक्ष विवेक तायल ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण स्थगित किया गया संगठन का प्रांतीय चुनावी महासम्मेलन 10 अप्रैल को मुरादाबाद में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को सहारनपुर बस स्टैंड के समीप मंडल संरक्षक पवन अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर बैठक में विवेक तायल ने कहा कि मुरादाबाद स्थित तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में महासम्मेलन प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग की अध्यक्षता में होगा। महासम्मेलन के प्रथम सत्र में उत्तर प्रदेश सरकार में नवनियुक्त सम्मानित मंत्रिगण व्यापारियों को संबोधित करेंगे, जबकि द्वितीय सत्र में लोकतांत्रिक तरीके से प्रांतीय कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। इसमें प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री व कोषाध्यक्ष का चुनाव होगा। इसके बाद नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष एक राय से प्रदेश अध्यक्ष युवा, प्रदेश महामंत्री युवा तथा प्रांतीय महिला अध्यक्ष, प्रांतीय महिला महामंत्री का मनोनयन करेंगे। 15 मई को शामली में नवनिर्वाचित प्रांतीय कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह होगा। बैठक में राजेश अजमानी, संदीप शर्मा एडवोकेट, मनोज सिंघल एडवोकेट, हिंदू मुस्लिम भाईचारा समिति के अध्यक्ष सलीम कुरेशी, अमित सोनी, ललित मोहन गोयल, रोबिन अग्रवाल, प्रवीन धीमान, मो. शमशाद, अमित गर्ग, प्रदीप सिंघल व अंशुल वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed