फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Election Commission reached RLD, demand for voting on 18 instead of 13

Muzaffarnagar News: चुनाव आयोग पहुंचा रालोद, 13 के बजाए 18 को मतदान की मांग

Sat, 19 Oct 2024 02:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Election Commission reached RLD, demand for voting on 18 instead of 13
मुजफ्फरनगर। मीरापुर उपचुनाव के मतदान और कार्तिक गंगा स्नान मेले की तिथियां मेल खाने से भाजपा-रालोद गठबंधन की चिंता बढ़ गई है। रालोद ने राज्य निर्वाचन आयोग का दरवाजा खटखटाकर मतदान की तिथि में बदलाव की मांग रखी। रालोद का तर्क है मेले की वजह से 13 के बजाए मतदान 18 नवंबर को कराया जाना चाहिए।
विज्ञापन

मीरापुर विधानसभा क्षेत्र के शुकतीर्थ और रामराज में कार्तिक गंगा स्नान मेलों का आयोजन किया जाता है। इस बार 12 नवंबर से मेला शुरू होगा और मुख्य स्नान 15 नवंबर को है। विधानसभा क्षेत्र के अलावा आसपास के लोग बड़ी संख्या में मेले में पहुंचकर प्रवास करते हैं। ऐसे में 13 नवंबर को मतदान का प्रतिशत कम होने की संभावना है। रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने बताया कि प्रकरण को लेकर डीएम और राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा गया है। मांग रखी गई कि मतदान की तिथि 13 नवंबर के बजाए 15 नवंबर होनी चाहिए।
विज्ञापन

तर्क दिया गया है कि विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग 11 नवंबर को ही मेला क्षेत्र में पहुंचने शुरू हो जाएंगे। वहीं पर प्रवास करेंगे, ऐसे में 13 नवंबर को मतदान का प्रतिशत कम होगा। मुख्य स्नान के बाद ही मतदान होना चाहिए। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने बताया कि उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को मामले से अवगत कराया है। बड़ी संख्या में मतदाता मेले में चले जाएंगे, जिससे मत प्रतिशत में गिरावट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed