फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Election calculation today

किसके सिर सजेगा ताज, आज खुलेगा राज, मतगणना दोपहर 12 बजे तक ही पूरी करने का लक्ष्य 

Fri, 01 Dec 2017 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 01 Dec 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
Election calculation today
मतगणना स्थल का दौरा करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
जिले की सभी दस निकायों की गिनती पूरी कराने को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारी पूरी कर ली है। प्रेक्षक देवाशीष पांडा ने नवीन मंडी स्थल पहुंचकर तैयारियों को जायजा लिया। मतगणना दिन में 12 बजे तक पूरी करने के लिए 1500 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई हैं।
विज्ञापन


जिले में अध्यक्ष पद के दस पदों के लिए 112 और सभासद के 190 पदों के लिए 1144 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिले में चारों तहसील मुख्यालयों मुजफ्फरनगर, जानसठ, बुढा़ना और खतौली में मतगणना होगी। मतगणना को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए है। प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखने के लिए गिनती का कार्य सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगा। 
विज्ञापन


शुक्रवार को होने वाली गिनती को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में चार स्थानों पर मतगणना होगी। इसमें नवीन मंडी स्थल पर मुजफ्फरनगर, चरथावल और पुरकाजी की गिनती होगी। बुढ़ाना के डीएवी इंटर कॉलेज में बुढ़ाना, शाहपुर और सिसौली की गिनती होगी। खतौली के कबूल सिंह कन्या इंटर कॉलेज में खतौली पालिका की गिनती होगी। जानसठ के डीएवी इंटर कॉलेज में जानसठ, मीरापुर और भोकरहेड़ी नगर पंचायत की गिनती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए पांच प्रत्याशी मैदान में है। यहां सभासद के पचास पदों के लिए 431 प्रत्याशी चुनाव में है। खतौली में अध्यक्ष पद पर 22 और सदस्य के 25 पदों के लिए 160 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। नगर पंचायत चरथावल में अध्यक्ष पद पंर सात और सदस्य के 14 पदों के लिए 64 प्रत्याशी मैदान में हैं। पुरकाजी में अध्यक्ष पद पर नौ और सभासद के 15 पदों के लिए 67 प्रत्याशी जंग में कूदे हैं।

नगर पंचायत जानसठ में अध्यक्ष पद के लिए 13 और सभासद के 14 पदों के लिए 86 प्रत्याशी मैदान में हैं। मीरापुर में अध्यक्ष पद के लिए 14 और सभासद के 16 पदों के लिए 89 लोग मैदान में हैं। भौकरहेड़ी में अध्यक्ष के लिए 11 और सभासद के 13 पदों के लिए 45 प्रत्याशी लड़ रहे हैं। बुढ़ाना में अध्यक्ष पद के लिए 13 और सभासद के 17 पद के लिए 82 लड़ रहे हैं। शाहपुर में अध्यक्ष पद के लिए 12 और सभासद के लिए 13 पदों के लिए 66 प्रत्याशी मैदान में हैं। नगर पंचायत सिसौली में अध्यक्ष के लिए छह और सभासद के 13 पदों के लिए 54 प्रत्याशी मैदान में हैं। 

सभी निकायों में मतगणना का कार्य दोपहर 12 बजे तक पूरा कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी कर ली है। सीडीओ अंकित अग्रवाल ने बताया कि 1500 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई हैं। चार राउंड से ज्यादा किसी भी पालिका की गिनती नहीं होगी। मतगणना की तैयारियों को लेकर प्रेक्षक देवाशीष पांडा नवीन मंडी स्थल का निरीक्षण किया। डीएम जीएस प्रियदर्शी ने बताया कि मतगणना स्थल की त्रिस्तरीय सुरक्षा की गई है। मतगणना को पारदर्शी बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में गिनती होगी। 


कौन कहां से करेगा एंट्र
मुज़फ्फरनगर। प्रशासनिक अधिकारी नवीन मंडी स्थल पर गेट नंबर एक से एंट्री करेंगे। वाहनों का कूकड़ा पुलिस चौकी के पास खड़ा किया जाएगा। गेट नंबर तीन से पत्रकारों और कर्मचारियों की एंट्री होगी। वाहनों को गेट के पास बनी पार्किंग में खड़ा किया जाएगा। मतगणना एजेंट और प्रत्याशी गेट नंबर चार से एंट्री करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed