फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Elderly man dragged by cow after leg stuck in rope, died

Muzaffarnagar News: रस्से में पैर फंसने के बाद बुजुर्ग को गाय ने घसीटा, मौत हुई

Thu, 16 Nov 2023 01:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Elderly man dragged by cow after leg stuck in rope, died
मुजफ्फरनगर, ककरौली/मोरना। थाना क्षेत्र के गांव कम्हेड़ा में गाय के रस्से में पैर उलझ जाने के बाद बुजुर्ग लकड़ी से टकराकर गंभीर घायल हो गया। एम्स में ले जाते हुए घायल ने रास्ते में दम तोड़ दिया। गांव में गम का माहौल है।
विज्ञापन

गांव कम्हेड़ा निवासी इलम सिंह (65) अपने घेर में गाय को एक खूंटे से खोलकर दूसरे खूंटे से बांध रहे थे। इस दौरान अचानक गाय बिदक गई और जंगल की ओर दौड़ पड़ी। बुजुर्ग का पैर गाय के रस्से में उलझ गया और काफी दूर तक वह गाय के साथ घिसटता चला गया। घिसटते हुए वृद्ध घर के पास ही रखी लकड़ी के लट्ठे से टकराकर गम्भीर घायल हो गया। घायल वृद्ध को परिजन आनन-फानन में जिला चिकित्सालय ले गए, वहां से गम्भीर हालत को देखते हुए एम्स ऋषिकेश में ले जा रहे थे। रास्ते में इलम सिंह से दम तोड़ दिया। परिजनों ने उसे घर लाकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed