फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Eight new Corona positives found, 18 corrected

आठ नए कोरोना पॉजिटिव मिले, 18 हुए ठीक

Sun, 28 Jun 2020 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Eight new Corona positives found, 18 corrected
आठ नए कोरोना पॉजिटिव मिले, 18 हुए ठीक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में कोरोना के नए मामले मिलने का सिलसिला जारी है। राहत की बात यह है कि मरीज बहुत तेजी से ठीक भी हो रहे हैं। रविवार को आठ नए कोरोना पॉजिटिव मिले जबकि 18 मरीज ठीक होकर अपने घरों को आ गए। जिले में अब कोरोना के कुल सक्रिय मामले 56 रह गए हैं।
एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार ने बताया कि रविवार को 141 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें आठ नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें छह मामले भगत सिंह रोड पंचमुखी में पूर्व में मिले कोरोना पॉजिटिव के संपर्क वाले हैं, जबकि एक मामला टीचर्स कॉलोनी का है। टीचर्स कॉलोनी में पहले भी कोरोना का केस मिल चुका है। जिला महिला अस्पताल में लगी ट्रू नेट मशीन से हुई जांच में एक महिला भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। यह महिला पटेलनगर की रहने वाली है। इसके अलावा 18 लोग मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर में बने कोविड-19 अस्पताल से ठीक होने के बाद डिस्चार्ज हो गए। जिले में अब तक कुल 270 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 213 ठीक हो गए हैं। कुल एक्टिव केस 56 रह गए हैं।
विज्ञापन

तेजी से ठीक हो रहे मरीज, रिकवरी रेट 78.88 प्रतिशत
मुजफ्फरनगर। जिले में बढ़ रहे कोरोना के मामलों में राहत भरी बात यह है कि संक्रमित रोगी तेजी से ठीक हो रहे हैं। जनपद में अब तक कुल 270 कोरोना केस सामने आए हैं जिनमें से 213 ठीक हो गए हैं। जनपद में मरीजों के ठीक होने की दर 78.88 प्रतिशत पर पहुंच गई है। इनमें से ज्यादातर मरीज वे हैं जिनमें कोई लक्षण ही नहीं थे। अस्पताल से छुट्टी पाकर लौटे कई मरीजों ने बताया कि उन्हें किसी तरह की दवा की आवश्यकता नहीं पड़ी। वह खुद ही ठीक हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed