{"_id":"63f0cc828b7ea06e460a1870","slug":"eight-candidates-remained-absent-in-the-first-shift-and-36-in-the-second-muzaffarnagar-news-c-14-1-122376-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: पहली पाली में आठ और दूसरी में 36 परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: पहली पाली में आठ और दूसरी में 36 परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर
विज्ञापन
वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कालेज परीक्षा केद्र से परीक्षा के बाद पेपर का मिलान करती छात्राएं।
संगीत गायन, संगीत वादन, नृत्यकला, कृषि शस्य विज्ञान की परीक्षा हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड की दूसरी परीक्षा संगीत गायन, संगीत वादन, नृत्यकला, कृषि शस्य विज्ञान विषयों की हुई। प्रथम पाली में सात और द्वितीय पाली में 31 केंद्रों पर परीक्षा हुई। प्रथम पाली में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के आठ और द्वितीय पाली में 36 विद्यार्थी गैर हाजिर रहे।
शुक्रवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल की पंजीकृत 32 छात्राओं में से 28 उपस्थित रही। चार छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। इंटरमीडिएट की पंजीकृत 81 छात्राओं में से 77 ने ही परीक्षा दी। चार अनुपस्थित रही। द्वितीय पाली में हाईस्कूल के पंजीकृत 72 विद्यार्थियों में से 71 ने ही परीक्षा में उपस्थिति दर्ज कराई। एक ने परीक्षा छोड़ दी। इंटरमीडिएट के पंजीकृत 918 छात्र-छात्राओं में से 883 ने परीक्षा दी, जबकि 35 छात्र-छात्राएं परीक्षा में अनुपस्थिति रहीं। दोनों पालियों में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 1103 पंजीकृत छात्र-छात्राओं में से 1059 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। 44 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। अब अगली परीक्षा दो दिन की छुट्टी के बाद होगी।
प्रथम पाली में इन स्कूलों में हुई परीक्षा
प्रथम पाली में कुल सात केंद्रों पर ही परीक्षा संपन्न हुई। जैन कन्या इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर, जैन कन्या इंटर कॉलेज नई मंडी, एसडी कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज गांधी कॉलोनी, वैदिक पुत्री कन्या इंटर कॉलेज नई मंडी, जय भारत इंटर कॉलेज छपार, जनता इंटर कॉलेज शिवपुरी खतौली और शअरी देवी मंदिर कन्या इंटर कॉलेज खतौली शामिल है।
विज्ञापन
आसान रही परीक्षा, कम रहे विद्यार्थी
छात्रा नेहा, निशा, रविता, मुस्कान और पूजा ने कहा कि परीक्षा काफी आसान थी। उनका पेपर अच्छा गया है। सिलेबस में से ही प्रश्न आए थे।
स्ट्रांग रूम का किया गया निरीक्षण
डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार को मुख्य विषयों की परीक्षा नहीं थी। ऐसे में कुछ ही केंद्रों पर परीक्षा हुई। अब दो दिन की छुट्टी के बाद 20 फरवरी को परीक्षा होगी। परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर स्ट्रांग रुम का निरीक्षण किया गया। स्ट्रांग रूम में रखी अलमारी के लॉक के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।