Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   educATION NEWS

स्वस्थ बालिका है समाज परिवार की आधारशिला : डॉ. गीतांजलि

Sun, 25 Jan 2026 12:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
educATION NEWS
मुजफ्फरनगर। महावीर चौक स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में जिला अस्पताल की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ. गीतांजलि वर्मा ने कहा कि स्वस्थ बालिका ही समाज परिवार की आधारशिला है। इसलिए इनका खानपान और शिक्षा दोनों प्राथमिकता में शामिल होने चाहिए।
विज्ञापन

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में जागरूक करते हुए कहा कि संकोच को त्यागकर स्वास्थ्य संबंधी परेशानी को परिजनों या संरक्षकों को बताएं। भोजन में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, मिनरल की मात्रा लें।
विज्ञापन

गुड़, हल्दी दूध, हरी सब्जी, आयरन, सूखे मेवे, मोटा अनाज, गरम मसालों का इस्तेमाल अपने भोजन में करें। अक्सर लड़कियों को यूटीआई की समस्या होती है। इससे बचने के लिए बहुत देर तक यूरिन को न रोकें। पीसीओडी की समस्या होने पर खुलकर बताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोरोग चिकित्सक मनोज कुमार ने कहा कि सभी समस्याओं का हल इस दुनिया में है। इसलिए तनाव न लेकर समस्या को अपने शिक्षकों और परिजनों से शेयर करें।
आयकर अधिकारी मनु राणा यादव ने कहा कि सभी बालिकाएं अपना लक्ष्य बनाएं व उसको प्राप्त करने के लिए प्रयास करती रहें। प्रधानाचार्य सुभाष चंद, उप प्रधानाचार्य नितिन कुमार, ममता रानी, गीता रानी, सुप्रिया त्यागी रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed