फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   education news

Muzaffarnagar News: परिषदीय विद्यालयों में विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया स्वागत

Thu, 02 Apr 2026 01:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
education news
शामली। जिले के विद्यालयों में बुधवार को नया शैक्षिक सत्र शुरू हुआ। सत्र के पहले दिन हवन पूजन किया गया। परिषदीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को तिलक लगाकर व पुष्पवर्षा का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

शहर के माजरा रोड स्थित कन्या जूनियर हाईस्कूल नंबर दो कंपोजिट में शैक्षिक सत्र के पहले दिन विद्यार्थियों को तिलक लगाकर स्वागत किया। पहले दिन पंजीकृत 85 विद्यार्थियों में 46 विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक रविकांत मित्तल, सुजाता मलिक आदि मौजूद रहे। चौसाना प्राथमिक विद्यालय में नए सत्र पर तिलक लगाकर व पुष्प वर्षा करके बच्चों का स्वागत किया। ऊन के प्राथमिक विद्यालय नंबरी एक में बच्चों को तिलक लगाकर व पुष्प वर्षा करके नए सत्र की शुरूआत की गई।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय खेड़ाभाऊ में वार्षिकोत्सव एवं परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व प्रधान जोगेंद्र सिंह द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षक राकेश कुमार, प्रताप सिंह, सहंसरपाल, विकास, छोटा, मामू, विनोद, श्रवण, ममता, चंपा, रविता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरडी इंटर कॉलेज सिक्का सिलावर में हवन-यज्ञ के साथ शैक्षणिक सत्र 2026-27 के पहले कार्य दिवस पर हवन-यज्ञ का आयोजन श्रद्धा व उत्साह के साथ किया गया।
पंडित धीरेंद्र कुमार द्विवेदी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन पूर्ण कराया। इस अवसर पर कॉलेज अध्यक्ष विक्रम सिंह, प्रबंधक प्रवीण तरार, प्रधानाचार्य विनीत कुमार गुलाटी चौधरी बीरपाल सिंह व ऋषिपाल सिंह, संजीव प्रधान आदि मौजूद रहे। प्रबंधन ने घोषणा की कि इस सत्र में प्रवेश लेने वाले सभी विद्यार्थियों को भी एक-एक जोड़ी ड्रेस मुफ्त दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed