{"_id":"5f41659f8ebc3e3cf326f01d","slug":"earned-a-name-by-educating-children-through-social-media-muzaffarnagar-news-mrt49749653","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया के माध्यम से बच्चों को शिक्षा देकर कमाया नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया के माध्यम से बच्चों को शिक्षा देकर कमाया नाम
विज्ञापन

मीरापुर। सनातन धर्म इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ विकास शर्मा को शिक्षक अवार्ड के लिए चयन होने से परिजनों में खुशी का माहौल है। पांच सितंबर को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा उन्हें यह पुरस्कार दिया जाएगा। सोशल मीडिया के माध्यम से बच्चों को शिक्षित कर शिक्षा जगत में एक मुकाम हासिल कर लिया है।
मूलत: जिला बिजनौर निवासी डॉ विकास शर्मा भौतिक विज्ञान के यहां अध्यापक हैं। वह बच्चों को पढ़ाने की कला से जिले का पहले भी नाम रोशन करते रहे हैं। वर्ष 2018 में राज्यपाल शिक्षक पुरस्कार से भी नवाजे जा चुके हैं। वह जिले के पहले ऐसे शिक्षक बने, जिन्हें राज्यपाल शिक्षक पुरस्कार और राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से नवाजा जा रहा है। डॉ शर्मा वर्षों से सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर अलग-अलग तरीके से बच्चों को पढ़ाने के लिए कार्य कर रहे हैं। वह बच्चों में फेमस कार्टून के जरिए वीडियो बनाकर विद्यार्थियों को भौतिक विज्ञान की शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। जिसको लेकर मानव संसाधन मंत्रालय ने उन्हें राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित किया है। उन्होंने बताया कि 10 अगस्त को मानव संसाधन मंत्रालय की टीम द्वारा लखनऊ निदेशालय में उन्हें बुलाकर वीडियो के द्वारा विद्यार्थियों को दी जा रही शिक्षा को लेकर सराहना की गई थी।