फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Earlier there used to be scams, BJP is doing farmers welfare: Bhupendra Chaudhary

मुजफ्फरनगर - पहले होते थे घोटाले, भाजपा कर रही किसान कल्याण : भूपेंद्र चौधरी

Tue, 13 Feb 2024 03:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 13 Feb 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
Earlier there used to be scams, BJP is doing farmers welfare: Bhupendra Chaudhary
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि 2014 से पहले की सरकारों में घोटाले होते थे, लेकिन भाजपा सरकार किसान कल्याण के कार्य कर रही है। पूर्व की सरकारों ने लोगों को गुमराह किया। परिक्रमा यात्रा का उद्देश्य घर-घर जाकर भाजपा सरकार की ओर से किए गए कार्यों को लोगों के बीच रखना है।
शुकतीर्थ की जनसभा में उन्होंने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्रों को पूरा करने का कार्य पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया है। यही कारण है कि सीएम बिना किसी संकोच के पूरा लेखा-जोखा लेकर जनता के बीच में हैं। सरकार गरीब, किसान, युवा, महिला, बेरोजगार और अंत्योदय के लिए समर्पित है। 2014 से पहले पूरा देश भ्रष्टाचार के पांखड में डूबा हुआ था। पुरानी सरकार के लोग रोजाना किसी न किसी घोटाले और स्कैम में फंसते थे।
विज्ञापन


मोरना मिल का होना चाहिए विस्तारीकरण : संजीव बालियान
फोटो समाचार

मुजफ्फरनगर। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जो घोषणाएं कीं, उन्हें पूरा करने का कार्य भी किया है। सहकारी चीनी मिल मोरना का विस्तारीकरण भी होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुकतीर्थ की जनसभा में उन्होंने कहा कि छह महीने में दूसरी बार मुख्यमंत्री शुकतीर्थ आए हैं। इससे पहले शुकतीर्थ विकास परिषद की घोषणा यहीं से करके गए थे, अब फिर से आए हैं तो उसका गठन पहले ही हो चुका है। सीएम योगी ने 65 करोड़ रुपये इस वर्ष के बजट में मोरना शुगर मिल के तकनीकी अपग्रेडेशन के लिए दिए हैं। अब मिल का विस्तारीकरण जरूरी है। भाजपा सरकार ने कानून व्यवस्था मजबूत की है। एक समय ऐसा था जब मुजफ्फरनगर को क्राइम कैपिटल कहा जाता था। जब लोग दिल्ली-दून हाईवे से निलकते थे, तो गाड़ियों के शीशे बंद कर लिया करते थे। पहले बिजली चार घंटे आती थी, अब 18 घंटे आती है। भाजपा सरकार ऐसी है कि जिसने कोरोना काल में एक दिन भी शुगर मिल बंद नहीं होने दी।

भाजपा ने बदल दिया किसानों का जीवन : चाहर

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने कहा कि 2014 से आज तक किसानों के जीवन में तमाम तरह के सकारात्मक बदलाव आए। किसानों के लिए कई योजनाओं पर कार्य किया गया है। यहां के किसानों की आवाज पूरे देश और दुनिया में जाती है। सरकार ने गन्ना मूल्य में वृद्धि की है।
शुकतीर्थ जनसभा में राजकुमार चाहर ने कहा कि आलू का अंतराष्ट्रीय अनुसंधान केंद्र अमेरिका और दूसरा आगरा में खुला है। किसान मोर्चा के कार्यकर्ता देश के गांव-गांव जाकर उनकी परिक्रमा करेंगे। शहीद परिवार और किसानों का सम्मान किया जाएगा। गांव में चौपाल के माध्यम से किसानों के लिए क्या-क्या कार्य किए गए हैं, इन पर चर्चा करने के साथ-साथ किसानों से सुझाव भी लिया जाएगा। आने वाले दिनों में किसानों के लिए और क्या किया जा सकता है, किसानों से पूछा जाएगा। पीएम मोदी ने किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देकर किसानों का मान बढ़ाने का काम किया है।

भाजपा सरकार में हुआ नए भारत का निर्माण : बेनीवाल
फोटो समाचार

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि आज का भारत नया भारत है। यह वही भारत है जो पहले कभी अर्थव्यवस्था को लेकर 14-15 नंबर पर रहता था, लेकिन आज पूरे विश्व में पांचवें नंबर का सबसे मजबूर अर्थव्यवस्था वाला भारत बन गया है

शुकतीर्थ में बेनीवाल ने कहा कि पीएम मोदी ने संकल्प लिया है कि इसे पांचवें से तीसरे नंबर करके जापान और जर्मनी को पीछे छोड़कर आगे बढ़ना है। सीएम योगी भी उत्तर प्रदेश को सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था वाला प्रदेश बनाने के लिए दृढ़संकल्पित हैं। 2014 की वोट का कमाल है कि धारा 370 हटी है। वैज्ञानिकों को आगे बढ़ाकर चंद्रयान को चांद तक भेजने का कार्य किया है। पीएम मोदी ने महिला आरक्षण के मुद्दे को आगे बढ़ाकर नया कीर्तिमान स्थापित करने का काम किया है। यह वो भारत है, जहां वैक्सीन का इंतजार नहीं किया जाता है, बल्कि नौ महीने में वैक्सीन तैयार करके देश के 140 करोड़ देशवासियों को वैक्सीन लगाने का कार्य किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed