फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Earlier the journey used to stop as soon as it got dark, now the day and night is going on: Patel

पहले अंधेरा होते ही थम जाता था सफर, अब दिन-रात भर रहे फर्राटा : पटेल

Sat, 03 Jun 2023 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jun 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Earlier the journey used to stop as soon as it got dark, now the day and night is going on: Patel
गुजरात के पूर्व उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
विज्ञापन

बोले- नौ साल में यूपी और कश्मीर के हालात बदल गए

कहा- सेवा सुशासन, गरीब कल्याण को समर्पित मोदी सरकार



संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। गुजरात के पूर्व उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने नौ साल में देश का मान दुनिया में बढ़ाया है। यूपी में पहले रात होते ही लोग सफर बंद कर देते थे, अब भाजपा सरकार ने अच्छी सड़कें और सुरक्षा उपलब्ध कराई है। कश्मीर और उत्तर प्रदेश के हालात बदल गए है। देश ने प्रत्येक क्षेत्र में विकास किया है। सरकार गरीब कल्याण और विकास को समर्पित है।
केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर मेरठ रोड स्थित सभागार में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में पटेल ने कहा कि 2014 में जब नरेंद्र मोदी ने देश की सत्ता संभाली, उससे पहले केंद्र और अधिकतम प्रदेशों में कांग्रेस की सरकार थी। हर जगह भ्रष्टाचार व्याप्त था। कश्मीर के हालात खराब थे, कोई जाना नहीं चाहता था।मोदी ने धारा 370 हटाई और आतंकवादियों का सफाया किया। जी-आठ का सम्मेलन श्रीनगर में हुआ है। अब लोग कश्मीर घूमने जा रहे हैं।
विज्ञापन


कहा कि यूपी में अपराध चरम पर थे, आम आदमी रात में घर से बाहर नहीं निकलता था। आज यूपी सबके सामने है। बीते पांच माह में अपराधियों के साथ क्या हुआ, आप सबको पता है। योगी सरकार में अपराधियों का सफाया हो रहा है। अब प्रदेश के लोग दिन-रात आवागमन कर रहे हैं। जिन प्रदेशों में भाजपा की सरकार है, वहां लव जिहाद को लेकर कानून बनाए गए हैं। देश ने दिन-रात तरक्की की है। देश में सड़कों का जाल बिछा है। वंदे भारत जैसी ट्रेनें प्रारंभ हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि रक्षा उपकरण देश में ही बनने शुरू हुए। शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए। कोरोना काल में देश के 140 करोड़ लोगों को मुफ्त वैक्सीन देने का काम मोदी ने किया। 80 करोड़ लोगों को कोरोना काल से ही नि:शुल्क खाद्यान्न मिल रहा है।
बताया कि मणिपुर में गृहमंत्री तीन दिन रहे और वहां शांति स्थापित की जा रही है। नर्मदा नदी से पूरे गुजरात को पानी दिया गया। ऊर्जा के क्षेत्र में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री सोमेंद्र तोमर, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, पूर्व विधायक उमेश मलिक, पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डीके शर्मा, अचिंत मित्तल, विनीत कात्यान, सुधीर खटीक, अभिषेक चौधरी, जगदीश पांचाल आदि मौजूद रहे।




सहभोज में शामिल हुए नितिन पटेल

गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय पर सहभोज का कार्यक्रम हुआ। पूर्व उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल सहभोज में शामिल हुए। पटेल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि 2024 की तैयारियों में जुट जाएं। नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed