फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Earlier, bullets were fired in Kashmir, now it is raining flowers: Swatantra Dev Singh

जिन्ना की मूर्ति लगाने वालो को सत्ता से रखना होगा दूर : स्वतंत्र देव सिंह

Fri, 28 Jan 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Earlier, bullets were fired in Kashmir, now it is raining flowers: Swatantra Dev Singh
खतौली के मौहल्ला देवीदास में दलित के यहां भोजन करते हुए स्वत्रंत देव भाजपा प्रदेश अध्यक्ष। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
कश्मीर में पहले चलती थीं गोलियां, अब बरसते हैं फूल : स्वतंत्र देव सिंह
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि जिन्ना की मूर्ति लगाने वाले कभी सत्ता में नही आ सकते। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्रवाद की नींव देश में रखी थी।
खतौली में भाजपा प्रत्याशी विधायक विक्रम सैनी, मीरापुर में प्रशांत गुर्जर और मुजफ्फरनगर में कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल के समर्थन में स्वतंत्र देव सिंह ने प्रचार और बैठक की। उन्होंने कहा कि कश्मीर से धारा 370 को समाप्त के साथ भगवान राम के मंदिर का निर्माण मार्ग प्रशस्त हुआ है। अपराध मुक्त सुशासन भाजपा ने दिया है। पहले कश्मीर में गोलियां चलती थी आज भाजपा नेताओं पर पुष्पवर्षा होती है। प्रदेश में अपराध व अपराधियों पर कार्रवाई हुई है। सरकार ने किसी भी योजना में हिंदू - मुसलमान का कोई भेदभाव नही किया।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने डोर टू डोर जनसंपर्क किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, जिला प्रभारी सतेंद्र सिसौदिया,् जोगेंद्र वर्मा, अनिल राठी, सदर ब्लाक प्रमुख अमित चौधरी, डॉ. तेजपाल वर्मा, अमित राठी, सविता चौहान, प्रेमवती, हरजीत कौर, प्रतिभा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष ने किया स्वतंत्र देव का विरोध
खतौली। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भाजपा प्रत्याशी व समर्थकों के साथ बैठक करने के लिए खतौली जीटी रोड स्थित एक बैंकट हॉल में पहुंचे। उनका काफिला मोहल्ला देवीदास में जयप्रकाश जाटव के घर पहुंचा और भोजन किया। देवीदास मौहल्ले से गंगनहर की ओर गया तो रास्ते में खड़े सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सुधीर वाल्मीकि ने उनका विरोध शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि बेटियों पर हो रहे अत्याचार, सफाई कर्मचारियों के स्थाई न करने जैसे कई मुद्दों का भाजपा समाधान नहीं कर सकी है। वाल्मीकि ने कहा कि भाजपा की कथनी करनी का विरोध किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed