फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   E-rickshaws stunned young man and looted him

युवक को अचेत कर लूट ले गए ई-रिक्शा

Thu, 04 Mar 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
E-rickshaws stunned young man and looted him
मुजफ्फरनगर। मोहल्ला केवलपुरी निवासी युवक को जहरखुरानी गिरोह ने नशीला पदार्थ खिलाकर ई-रिक्शा लूटकर ले गए। परिजनों ने तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला केवलपुरी निवासी पप्पू उर्फ राजेंद्र ई-रिक्शा चलाता है। बुधवार सुबह वह ई-रिक्शा लेकर घर से निकला था, लेकिन दिनभर नहीं लौटा। परिजनों ने बुधवार शाम सिविल लाइंस थाने में पप्पू की गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। बृहस्पतिवार दोपहर मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव पुरबालियान में एक युवक सड़क किनारे अचेतावस्था में पड़ा मिला, जिसकी पहचान पप्पू उर्फ राजेंद्र के रूप में हुई। मंसूरपुर पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराने के बाद परिजनों को इसकी जानकारी दी, जिस पर परिजन उसके पास पहुंचे। पीड़ित परिजनों का कहना है कि युवक के पास से उसका ई-रिक्शा नहीं मिला है, जिसे संभवत: जहरखुरानी गिरोह के सदस्यों ने नशीला पदार्थ खिलाकर फेंकने के बाद लूट लिया है। परिजनों ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

उधर, शहर के रोडवेज बस स्टैंड पर भी बृहस्पतिवार को एक युवक बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को ले जाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी पहचान बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव कुरथल निवासी सुनील के रूप में हुई है। जहरखुरानी गिरोह के सदस्यों द्वारा युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर लूट लेने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed