फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   E-rickshaw routes should be decided according to colors

रंगों के हिसाब से तय किए जाएं ई-रिक्शा के रूट

Tue, 26 Apr 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
E-rickshaw routes should be decided according to colors
मुजफ्फरनगर। संयुक्त व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने शहर की परिवहन समस्या को लेकर डीएम चंद्रभूषण सिंह से मुलाकात की। व्यापारियों ने कहा कि शहर में पार्किंग की व्यवस्था होनी चाहिए। ई-रिक्शा के रूट रंगों के हिसाब से तय किए जाएं, जिससे लोगों को आसानी होगी।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के मुख्य संरक्षक अशोक कंसल, चेयरमैन अशोक बाटला, अध्यक्ष संजय मित्तल, महामंत्री प्रमोद मित्तल, संयोजक राहुल वर्मा, विश्वदीप बिट्टू ने डीएम से मुलाकात कर व्यापारियों के सामने आ रही समस्याओं को रखा। शहर में प्रमुख बाजारों के पास पार्किंग की व्यवस्था किए जाने की मांग रखी। व्यापारियों ने कहा कि इस समय यह शहर की सबसे बड़ी समस्या है। व्यापार बंधु की बैठक प्रति माह करने, व्यापारियों को प्राथमिकता के आधार पर शस्त्र लाइसेंस दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन

झांसी की रानी से शिव चौक, भगत सिंह रोड पर करीब 50 ई-रिक्शा को कलर कराकर चलाने की अनुमति देने, शहर के सौंदर्य करण के सुझाव, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को शांति समिति आदि बैठकों की सूचना देने की बात रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि सुंदरीकरण के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। परिवहन व्यवस्था में सुधार कराया जाएगा, जिससे व्यापारियों और आमजन को परेशानी नहीं उठानी पड़े। अधिकारियों को निर्देश दिए कि व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed