फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   E-rickshaw rider's aunt dies, niece injured in collision with vehicle

Muzaffarnagar News: वाहन की टक्कर से ई रिक्शा सवार ताई की मौत, भतीजी घायल

Mon, 14 Sep 2026 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw rider's aunt dies, niece injured in collision with vehicle
पुरकाजी। रविवार को पुरकाजी में अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इस हादसे में देवबंद के गांव राजपुर निवासी 42 वर्षीय तसमीम की मौत हो गई, जबकि उनकी दस वर्षीय भतीजी जानिश गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों शादी समारोह से लौट रहे थे।
विज्ञापन

तसमीम अपने देवर की पुत्री जानिश और 13 वर्षीय पुत्र असजद के साथ रविवार दोपहर करीब दो बजे पुरकाजी से अपने गांव राजपुर लौट रही थीं। रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उनकी ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में तसमीम और जानिश गंभीर रूप से घायल हो गईं। ई-रिक्शा चालक और असजद ने घायलों को पुरकाजी पीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां भी हालत में सुधार न होने पर उन्हें मेरठ रेफर किया गया। मेरठ ले जाते समय रास्ते में तसमीम ने दम तोड़ दिया। परिजन शव को घर ले गए।
विज्ञापन

गांव राजपुर के प्रशासक खलील अहमद ने घायल तसमीम की मौत की पुष्टि की है। सीओ सदर सुनील कुमार ने बताया कि इस हादसे के संबंध में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है। अज्ञात वाहन की पहचान के लिए कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। घायल जानिश का उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed