फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   E-rickshaw gets jammed in markets, traders upset

ई-रिक्शा से बाजारों में लगता है जाम, व्यापारी परेशान

Sun, 14 Jun 2020 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
E-rickshaw gets jammed in markets, traders upset
खतौली। बाजारों में ई-रिक्शा पहुंचने से जाम की स्थिति बन जाती है। व्यापारियों ने बाजारों में ई-रिक्शा आने पर रोक लगाने की मांग पुलिस प्रशासन से की है।
विज्ञापन

आसिफ का कहना है कि बाजारों में अधिकांश खरीदार अपने वाहनों से पहुंचते हैं, वाहन सड़कों पर खड़े हो जाने के बाद बाजार के बीच से निकलने की जगह कम हो जाती है, वही ई-रिक्शा बाजारों में पहुंचने से जाम की स्थिति बन जाती है, जिसके बाद ग्राहकों का भी निकलना दूभर हो जाता है। पिंकी जैन का कहना है कि बाजारों में जाम की स्थिति न बने, इसके लिए ई-रिक्शा बाजारों में जाने पर रोक लगानी चाहिए। जिससे बाजारों में ग्राहक आसानी से आ जा सके। मो. गुफरान का कहना है कि बाजारों के मार्ग छोटे हैं, वहां से बाइकों के निकलने में ही परेशानी होती है। ऊपर से ई-रिक्शा चालक गलत तरीके से ई-रिक्शा खड़ी कर जाम की स्थिति पैदा कर देते हैैं। अंकित जैन का कहना है कि सड़कों व बाजारों में बेरोकटोक दौड़ती ई-रिक्शा परेशानी का सबब बनती जा रही है,। पुलिस प्रशासन को नो एंट्री जोन बना देना चाहिए, यदि ई-रिक्शा बाजार में जाती है तो उनका चालान किया जाना चाहिए। बिद्दीवाड़ा मार्केट के व्यापारियों ने ई-रिक्शा की समस्या से भाजपा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नरेंद्र जैन से वार्ता की। नरेंद्र जैन ने ई-रिक्शा से लगने वाले जाम के बारे में भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला और एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी को अवगत कराते हुए, व्यापारियों की समस्या पर विचार कर उसे निस्तारित करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed