{"_id":"5e1a1ec38ebc3e87de7e16fa","slug":"e-rickshaw-driver-unconscious-cash-looted-khatauli-news-mrt463346599","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक से बदमाशों ने रिक्शा व हजारों की नगदी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक से बदमाशों ने रिक्शा व हजारों की नगदी लूटी
विज्ञापन
खतौली। दो बदमाशों ने सवारी बनकर ई-रिक्शा चालक को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर उसकी रिक्शा सहित हजारों रुपयों की नगदी एवं मोबाइल लूट लिया। बदमाश चालक को बेहोशी की हालत में हाईवे बाईपास पर डाल कर फरार हो गए।
गांव रसूलपुर कैलोरा निवासी राजेंद्र पुत्र महावीर इलेक्ट्रॉनिक्स रिक्शा चलता है। शुक्रवार को जानसठ तिराहे से दो लोग उसकी रिक्शा में सवारी बनकर बैठे। दोनों ने जीटी रोड स्थित घंटाघर पर रिक्शा रुकवा ली। इनमें एक व्यक्ति किसी से पैसे लेने को कहकर कहीं चला गया। दूसरा व्यक्ति रिक्शा में ही बैठा रह गया। रिक्शा में बैठे व्यक्ति ने चालक से कहा कि इतना उसका साथी पैसे लेकर आएगा, इतना हम दोनों चाय पीते हैं। उस व्यक्ति ने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर राजेंद्र को पिला दिया। चाय पीते ही राजेंद्र बेहोश हो गया। पीड़ित राजेंद्र ने बताया कि सवारी बनकर रिक्शा में बैठे बदमाश उसकी रिक्शा, जेब में करीब पांच हजार रुपये की नगदी और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।
राजेंद्र शाम तक भी घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसे तलाश करना शुरू किया। परिजनों को राजेंद्र हाईवे पर एक होटल के पास सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ मिला। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। होश आने पर राजेंद्र ने परिजनों को घटना के बारे में बताया। शनिवार को राजेंद्र ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।