फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   E-pOS machine

ई-पीओएस मशीन से मिलेगा राशन, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर देना जरूरी       

Wed, 22 Mar 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 22 Mar 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
E-pOS machine
कर्मचारियों को मशीन के बार में जानकारी देते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
अप्रैल माह में राशन की दुकानों से राशन ई-पीओएस मशीन के जरिए मिलेगा। इस मशीन के जरिए कार्ड धारक के अंगूठे से मिलान करके खाद्यान्न दिया जाएगा। 31 मार्च तक सभी कार्ड धारकों को अपना आधार कार्ड और मोबाइल नंबर अपने राशन डीलर के यहां उपलब्ध कराना होगा, नहीं तो उन्हें राशन नहीं मिलेगा।      
विज्ञापन


राशन की काला बाजारी रोकने के लिए विभाग ने ई-पीओएस प्रणाली को लागू किया है। पहले चरण में जिले में 24 मशीने उपलब्ध हुई है। जिले के नगरीय क्षेत्र बुढ़ाना, जानसठ, चरथावल और ग्रामीण क्षेत्र के खतौली ब्लाक के गांव मढ़करीमपुर और बुढ़ाना ब्लाक के गांव गढ़ी नौआबाद में ई-पीओएस मशीन दे दी गई है। जिनके माध्यम से उक्त क्षेत्रों में माह अप्रैल में आधार कार्ड से मशीन के माध्यम से अंगूठे का मिलान कर खाद्यान्न का वितरण कार्डधारियों में किया जाएगा।
विज्ञापन


मंगलवार को डीएसओ कार्यालय पर ई-पीओएस मशीन के संचालन का प्रशिक्षण दिया गया। हरीश शर्मा ने राशन विक्रेताओं को ई-पीओएस मशीन के संचालन का प्रशिक्षण दिया गया। डीएसओ मदन यादव ने बताया कि जिले में पहले चरण में 24 मशीनें आई है, जिन्हें उक्त क्षेत्र के राशन विक्रेताओं को दे दिया गया है। दूसरे चरण में मई माह के अंत तक जिले के सभी राशन विक्रेताओं को ये मशीनें उपलब्ध करा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि ये मशीनें इंटरनेट से जुड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकान पर संबद्ध समस्त राशन कार्डों का विवरण उक्त मशीन में दर्ज है। कार्डधारी द्वारा ही मशीन पर अपना अंगूठा लगाने पर मशीन आधार कार्ड से अंगूठे का मिलान करने के उपरांत ही खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा। 31 मार्च तक कार्ड धारकों को आधार कार्ड और मोबाइल नंबर अपने राशन विक्रेता को देना अनिवार्य है। ऐसा न करने वाले कार्ड धारक को अप्रैल माह में खाद्यान्न वितरण नहीं किया जाएगा।      
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed