फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   E-NAM building ready, no facility

ई-नाम का भवन तैयार, सुविधा शुरू नहीं, ठहराए गए हैं अर्द्घसैनिक बल

Thu, 24 Feb 2022 12:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 12:41 AM IST
विज्ञापन
E-NAM building ready, no facility
ई-नाम का भवन तैयार, सुविधा नहीं
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नवीन मंडी स्थल पर इलेक्ट्रॉनिक नेशनल एग्रीकल्चर मार्केट (ई-नाम) का कार्यालय तैयार कराया गया है। लेकिन यहां पर अभी काम शुरू नहीं हुआ। किसानों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। वर्तमान में ईवीएम की सुरक्षा के लिए पहुंचे अर्द्धसैनिक बलों के ठहरने की यहां व्यवस्था की गई है।
दो माह पहले निर्माण कंपनी ने ई-नाम की बिल्डिंग मंडी समिति को सौंप दी थी। व्यापारियों और किसानों को उम्मीद थी कि यहां व्यापार होगा। व्यापार तो शुरू हुआ नहीं जिला प्रशासन ने इस बिल्डिंग को चुनाव में दौरान ठहरने के लिए अर्द्धसैनिक बलों को दे दिया है। यहां अभी तक कोई सुविधा भी नहीं है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कृषि मंत्रालय ने जनपद के किसानों को देशभर के व्यापारियों से जोड़ने के लिए नवीन मंडी स्थल पर ई-नाम का ऑफिस बनाया है। भवन के निर्माण का कार्य यहां पूरा हो गया है। इलेक्ट्रॉनिक नेशनल एग्रीकल्चर मार्केट यहां के किसानों के लिए लाभकारी हो सकता है। किसान किसी भी शहर में यहां से अपना उत्पाद बेच सकेगा। किसान का माल मंडी में प्लेटफार्म पर रखा जाएगा। यहां से यह ऑनलाइन चढे़गा। माल की मैप ग्रेडिंग भी होगी। ई-नाम के शुरू हो जाने से जनपद के किसानों के लिए पूरे देश का बाजार खुल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक करोड़ चालीस लाख रुपये में हुआ निर्माण
मुजफ्फरनगर। इलेक्ट्रॉनिक नेशनल एग्रीकल्चर मार्केट के लिए केंद्र सरकार ने एक करोड़ चालीस लाख का बजट जारी किया है। निर्माण प्रभारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि इस पैसे से जहां ई-नाम का ऑफिस बनकर तैयार हुआ है, वहीं, नवीन मंडी के 21 ढाबों का जीर्णोद्धार किया गया है। सामान लाने वाले ड्राइवरों के ठहरने के लिए अलग से एक रूम बनाया गया है। उधर, मंडी समिति के प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार का कहना है कि उच्चाधिकारियों से समन्वय कर जल्द सुविधा शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed