{"_id":"68dd840f54af2d45cd0fffa1","slug":"dussehra-festival-today-effigies-to-be-burnt-at-46-places-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-155570-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: दशहरा पर्व आज, 46 स्थानों पर होगा पुतला दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: दशहरा पर्व आज, 46 स्थानों पर होगा पुतला दहन
विज्ञापन
- सभी स्थानों पर भारी पुलिस बल और पीएसी रहेगी तैनाती, जिले को सुरक्षा के तहत 8 जोन 21 सेक्टरों में बांटा
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिले में दशहरा पर्व आज मनाया जाएगा। बृहस्पतिवार को 46 स्थानों पर रावण, मेघनाद व कुंभकरण के पुतलों का दहन होगा। इस दौरान आयोजित होने वाले मेलों में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। जिले को सुरक्षा के तहत 8 जोन 21 सेक्टरों में बांटा है। बुधवार दोपहर में एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत व अन्य अधिकारियों ने सभी दशहरा मेला स्थलों का भ्रमण किया।
जिले के नगरीय और ग्रामीण क्षेत्र में 58 स्थलों पर रामलीला का मंचन किया जाता है। दशमी के अवसर पर बृहस्पतिवार को दशहरा पर्व मनाया जाएगा। जिले में 46 स्थानों पर रावण, मेघनाद व कुंभकरण के पुतलों को दहन होगा। पुलिस अधिकारियों ने पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था बनाई हुई है। इन आयोजन के मद्देनजर सभी स्थानों पर भारी पुलिस बल व पीएसी की तैनाती की गई है।
पुलिस टीम सुबह दस बजे अपने ड्यूटी प्वाइंटों पर पहुंच जाएगी। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने के निर्देश दिए हैं।
एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बुधवार दोपहर सीओ सिटी, सिविल लाइन थाना पुलिस के साथ नुमाइश मैदान में पुतला दहन व दशहरा मेेले के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के लिए जिले को आठ जोन 21 सेक्टरों में बांटा है। सभी सीओ व थाना प्रभारी सुबह से ही भ्रमण पर रहेंगे।
विज्ञापन
सभी मुख्य चौराहों पर हादसों व सुरक्षा की दृष्टि से बैरिकेडिंग रहेगी ताकि कोई भी दुपहिया वाहन को तेजी से न दौड़ा सके। नुमाइश मैदान में शाम के समय पुतला दहन होगा। इस दौरान भीड़ को देखते हुए मीनाक्षी चौक से सुजडु चुंगी तक भारी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। इस मार्ग पर पुलिस की विशेष ड्यूटी लगाई गई है। सादा कपड़ों में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। सभी दशहरा मेला स्थलों पर दमकल विभाग की टीम भी मौजूद रहेगी।
--
नगरीय होगा पुतलों का दहन
- नुमाइश मैदान
- पटेलनगर
- माल रोड नई मंडी
- गांधी काॅलोनी
- शेर नगर
- जट मुझेड़ा
- तिगरी
- रामपुरी
- रोहाना
- रामलीला टिल्ला